फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   social servics jain bankers foram

समाजसेवा में जैन बैंकर्स फोरम ललितपुर शाखा अव्वल

Tue, 27 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
social servics jain bankers foram
aadinath bhagvan - फोटो : aadinath bhagvan
ललितपुर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम का आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में ऑनलाइन बेविनार के माध्यम से सम्पन्न हुआ। फोरम के राष्ट्रीय संरक्षक आरसी लोढ़ा, कार्यनिदेशक सेंट्रल बैंक पुनीत जैन, महाप्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक अरविंद जैन, मदन किशोर जैन, अध्यक्ष स्टेट बैंक अधिकारी संघ भोपाल अशोक जैन, महाप्रबंधक यूनियन बैंक सतीश जैन, महाप्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया नेमिराजा ने बैंकों से समाज को होने वाले लाभ एवं अन्य पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम द्वारा किए गए विभिन्न समाजसेवी कार्यों को देखते हुए ललितपुर यूनिट को प्रथम रनरअप सर्वोत्तम शाखा के रूप में चयनित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके जैन उदयपुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष अरुण रपरिया ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

फोरम के राष्ट्रीय महासचिव जेके जैन ग़ाजियाबाद ने बताया कि देश के विभिन्न भागों में अब तक 25 शाखाएं स्थापित हो चुकी हैं जो अपने- अपने क्षेत्रों में समाज सेवा में रचनात्मक कार्य कर रहीं हैं। कोरोना काल में पीएम केयर्स फंड में बैंकर्स फोरम ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर अनीता दीदी ने भी मार्गदर्शन दिया। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में बैंकर्स फोरम के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए सभी को नशामुक्त जीवन जीने, संयमित रहने एवं परस्पर सहयोग की भावना रखने की प्रेरणा दी। अधिवेशन में ललितपुर यूनिट के अध्यक्ष सनत जैन खजुरिया ने अपनी शाखा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सुबोध जैन उप महाप्रबंधक, एसपी जैन गुरुग्राम, अवनि जैन आगरा के अलावा ललितपुर शाखा से विजय जैन, रमेश जैन, महिपाल कड़की, अमन जैन, गौरव जैन, केवल चंद जैन, विशाल जैन, मयंक जैन, सर्वज्ञ जैन, सुप्रिया जैन, चंद्र कुमार जैन, अशोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed