फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   social distance violation on ration shop

कोटे की दुकान पर सोशल डिस्टेंस की उड़ाई धज्जियां

Thu, 16 Apr 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
social distance violation on ration shop
गांधी नगर में राशन की दुकान पर लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राशन की दुकान पर नि:शुल्क चावल लेने के लिए लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करना भी भूल गए हैं। ऐसा ही नजारा मोहल्ला गांधीनगर में सुबह आठ बजे का रहा। दुकान खुलने के पहले ही राशन कार्डधारक कतारबद्ध खड़े हो गए। देखते ही देखते सोशल मीडिया में फोटो वायरल हो गई। इस सूचना को पाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्डधारकों को पर्ची बांटते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों को भूख से बचाने के लिए नि:शुल्क चावल पांच किलो प्रति यूनिट वितरित कराया जा रहा है। इस चावल को पाने के लिए इन दिनों कोटे की दुकानों पर सुबह होते ही भीड़ एकत्रित होने लगती है। गांधीनगर में एक कोटे की दुकान पर सुबह आठ बजे कार्डधारकों की लंबी कतार लग गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस सूचना को पाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट विपिन कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने राशन कार्डधारकों में दूरियां बनाने के लिए पर्ची वितरित कराई। इसके बाद चावल का वितरण शुरू कराया गया। अन्य राशन की दुकानों पर कार्डधारक सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही अधिकारी व पुलिस के वाहन आते हैं, वैसे ही कार्डधारक दूर-दूर खड़े होने लगते हैं। हालांकि, कुछ दुकानों के आगे खड़े होने के लिए गोले बनाए गए हैं। इसके बाद भी दुकानों पर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे राशन की दुकान नहीं खुली थी, उससे पहले कुछ लोग आ गए थे। संकरी गली होने के कारण भीड़ दिखाई दे रही थी। हालांकि, सूचना मिलने पर लोगों को पर्ची बंटवाई गई और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया।
- विपिन कुमार शुक्ला, सेक्टर मजिस्ट्रेट, गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed