{"_id":"4c7ca6ecc52cd12796acf0cb1d79b3bd","slug":"so-far-distributed-1-329-transformers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक बांटे 1,329 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक बांटे 1,329 ट्रांसफार्मर
ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सिंचाई साधन के लिए किसानों को नलकूप संयोजनों पर विद्युत स्टोर से अब तक तेरह सौ से अधिक ट्रांसफार्मरों का वितरण किया जा चुका है। विद्युत स्टोर में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद भी खेतों में सिंचाई की जरूरत कम होते ही किसान ट्रांसफार्मर व सामान उठाने नहीं पहुंच रहे हैं, हालांकि, विद्युत स्टोर में पर्याप्त ट्रांसफार्मर हैं।
शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत विभाग द्वारा जनपद में बुंदेलखंड योजना और सामान्य योजना के तहत विद्युत नलकूप संयोजनों का लाभ दिया जा रहा है। बुंदेलखंड योजना के अंतर्गत 821 उपभोक्ताओं में से अब तक 768 विद्युत संयोजनों के लिए ट्रांसफार्मरों का वितरण किया जा चुका है। इस योजना के 14 उपभोक्ताओं द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं उठाए हैं। इसी प्रकार सामान्य योजना के तहत 671 संयोजनों में से अब तक 561 उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर उठाकर योजना से लाभ उठा लिया है, जबकि 50 उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर की भरपूर उपलब्धता के बाद नहीं उठाए हैं। इसके अलावा 60 लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने ट्रांसफार्मर व सामान दोनों ही नहीं उठाए हैं।
विद्युत स्टोर इंचार्ज रामगुलाम ने बताया कि विद्युत स्टोर में 60 ट्रांसफार्मर की उपलब्धता है, जबकि 24 ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है, जो एक सप्ताह के अंदर आ जाएंगे। विद्युत स्टोर में अब ट्रांसफार्मर की किल्लत समाप्त हो चुकी है। विदित हो कि दो माह पूर्व तक खेतों मेें सिंचाई के लिए मारामारी होने के कारण किसानों द्वारा ट्रांसफार्मर व विद्युत सामग्री लेने के लिए विद्युत स्टोर में मारामारी चल रही थी।
विज्ञापन
दिन- दिन भर लाइन में खड़े होने के बाद भी उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे थे, जबकि कई बार तो कई दिनों के इंतजार के बाद भी किसानों को मायूस लौटना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर दिलाने के लिए सपा नेताओं तक की सिफारिशें कराई जा रही थीं। विद्युत स्टोर में उस उसम ट्रांसफार्मरों की संख्या दो या तीन दर्जन ही होती थी, वहीं ट्रांसफार्मर लेने वाले किसान उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक होती थी। लेकिन, अब स्थिति यह है कि विद्युत स्टोर में एक सप्ताह से 50 से 70 ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ता नहीं पहुंच रहे हैं।