{"_id":"ef59ec5a57017a01f4801a5355902cfa","slug":"smadimrn-the-side-streets-in-the-jain-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधिमरण के पक्ष में जैन समाज सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधिमरण के पक्ष में जैन समाज सड़कों पर
ललितपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। समाधिमरण प्रथा पर हाईकोर्ट के फैसले से जैन समाज व्यथित है। इसके चलते समाज के लोगों ने सोमवार को पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह जैन समाज के लोगों ने मंदिर से एक मौन जलूस निकाल कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा को सौंपे। बंद में युवा जागृति मंच, नगर व्यापार मंडल, पवा क्षेत्र समिति, बार संघ सहित विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
शनिवार को देर रात मंदिर में युवाओं ने अपने सिर का मुंडन करवाया। सोमवार को सुबह दस बजे समस्त जैन धर्मालंबी बडे़ बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंचे। जहां से एक विशाल मौन जलूस बड़ा बाजार, बस स्टैंड, रामलीला मैदान, पेट्रोल पंप से होते हुए तहसील पहुंचा। जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा को सौंपा।
अपने ज्ञापन में जैन समाज ने बताया कि हिंसा और अहिंसा का भेद जाने बिना समाधिकरण को आत्महत्या निरूपित किया है। इस निर्णय से संपूर्ण जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्हाेंने समाज की धार्मिक भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त निर्णय को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में समाज के अध्यक्ष अशोक मोदी, अनिल कुमार, मोदी कमल जैन, संत मिठया, चक्रेश, संजीव जैन, नंदू, आलोक, जयकुमार, ज्ञान चंद्र, राकेश सतभैया, राकेश पवा, विशाल पवा, अरुण मोली, मनीष, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय किशोर सोनी, युवा जागृति मंच के सुनील त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, गजेंद्र, मनोज, राजेश, गौतम मोदी, अरुण कुमार, रंजीत, अनुराग आदि प्रमुख रहे।