फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six people nominated for the post of village head in Sarased

ललितपुर: सारसेड़ में ग्राम प्रधान पद के लिए छह लोगों ने किया नामांकन

Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six people nominated for the post of village head in Sarased
तालबेहट। विकासखंड तालबेहट अंतर्गत की ग्राम पंचायत सारसेड में ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में दो महिलाओं सहित छह लोगों ने नामांकन किया। जबकि ग्राम पंचायत चुनगी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र एक उम्मीदवार ने नामांकन जमा किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सारसेड़ अरविंद कुमार का आकस्मिक निधन होने के कारण उपचुनाव हो रहा है। सोमवार को इसके लिए नामांकन जमा किए गए। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए दो महिलाओं और चार पुरुषों ने अपने अपने नामांकन फार्म दाखिल हुए। जिसमें दिवंगत प्रधान अरविंद की पत्नी मीरा देवी, देवेंद्र यादव पुत्र फूल सिंह, प्रमीता पत्नी देवेंद्र यादव, पप्पू सेन पुत्र बृजमोहन, भगवानदास राजपूत पुत्र ग्यासी, काशीराम राजपूत पुत्र पंचे ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत चुनगी के वार्ड संख्या छह के लिए आनंद सिंह पुत्र शिवराज सिंह ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान विकास खंड कार्यालय पर भारी भीड़ मौजूद रही। एडीओ पंचायत अनिल कुमार दिनकर ने बताया कि 22 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद चुनाव की सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed