फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six months later did not get compensation

छह माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Mon, 24 Aug 2015 11:56 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Six months later did not get compensation
ललितपुर। ब्लाक जाखौरा अंतर्गत ग्राम मड़वारी व रोड़ा के किसानों ने मुआवजा की मांग करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि छह माह गुजरने के बाद भी उनको अब तक मुआवजे की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्राम रोड़ा व मड़वारी के किसानों ने बताया कि रबी की फसल के दौरान अधिक बारिश व ओलावृष्टि से उनकी फसल खेतों में सड़ गई थी। प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया, लेकिन अब तक उनको मुआवजा नहीं दिया गया है। जबकि ग्राम खड़ोबरा, अमरपुर, चीरा और बीघा में ग्रामीणों को चेक वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारी मुआवजा के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन



 इस मौके पर प्रधान सुख साहब सिंह, सुखदयाल कुशवाहा, संतोष, मूलचंद्र, बाबूलाल, दयाराम, चंदन, जगभान, इमरत, बाबूलाल, हनुमत, रमेश, जमना, साकूलाल, हरीराम, अच्छेलाल, धनीराम, मगन, मनोहर, अजय, भोगीराम, हरगोविंद, राजकुमार, विक्रम सिंह, सियाराम, रूप सिंह लोधी, रामकुमार, रघुवर दयाल, प्रेमनारायण, अनंग पाल सिंह चौहान, हरनारायण, जगभान, प्रकाश, साकूलाल, दशरथ, तिलक सिंह, कल्याण सिंह, रामदयाल सहित सैकड़ा भर से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed