फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six days power supply stop, people disturb

सिद्धनपुरा में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six days power supply stop, people disturb
सिद्धनपुरा में खराब हुई लाईट की जांच करते विद्युत कर्मी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर-1, सिद्दनपुरा (नेहरु नगर) में पिछले छह दिन से विद्युत व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है। मुहल्लेवासी काफी परेशान हैं। बीस जून को आई तेज आंधी- तूफान में सिद्दनपुरा के छह खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे पूरे वार्ड की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शहर में जर्जर विद्युत व्यवस्था से आए दिन लाइनें क्षतिग्रस्त होती रहती हैं। विद्युत विभाग द्वारा कोई ठोस व्यवस्था न कर ज्यादातर वैकल्पिक व्यवस्थाएं ही की जातीं हैं, जिससे शहर में विद्युत व्यवस्था चरमराई रहती है। वार्ड नंबर 1 सिद्दनपुरा (नेहरु नगर) में रहने वाले लोगों ने कहा कि उनके मुहल्ले की विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकीं हैं, जिससे आए दिन फाल्ट होता है और तार गिरते रहते हैं। इसके चलते मुहल्ले की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि विगत बीस जून को आए तेज आंधी- तूफान में उनके वार्ड में लगे 6 खंभे टूट गए थे, और कई जगह के तार भी टूटकर गिर गए थे। इस कारण मुहल्लेवासियों को बीस जून से चौबीस जून तक अंधकार में ही रहना पड़ा था, फिर विभाग द्वारा चौबीस जून को वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, जो कि पूरे चौबीस घंटे भी नहीं चल सकी। बृहस्पतिवार की शाम को ठप हुई विद्युत व्यवस्था फिर शुक्रवार की शाम तक वैकल्पिक रूप से सुचारु हो सकी। मुहल्ले में क्षतिग्रस्त हुए छह खंभों में से शुक्रवार तक मात्र चार ही ठीक हो सके। बकाया दो खंभे अभी भी क्षतिग्रस्त हैं। मुहल्लेवासियों ने कहा कि विद्युत संबंधी समस्या होने पर उन्होंने इसकी शिकायत विभाग को करने की बहुत कोशिश की, बावजूद इसके विभाग ने एक भी बार मुहल्लेवासियों का फोन रिसीव नहीं किया। मुहल्ले वासियों को विगत 6 दिनों से अंधकार में रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग द्वारा एक बार ठीक तरीके से समाधान किया जाए तो हम लोगों को बार- बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुहल्ले में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। विभाग द्वारा कोई भी स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण पूरा मुहल्ला बिना बिजली के रह रहा है। अब वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। - रामा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोग बिजली की समस्या से बहुत परेशान हैं। अभी छह दिन से लाइट नहीं आने के कारण मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया। इस कारण मुहल्ले के अनेक लोग बीमार भी हुए हैं। विभाग को मुहल्ले में स्थायी विद्युत व्यवस्था बनानी चाहिए। जिससे रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके। - लल्लू खां
हमारे सिद्दनपुरा मुहल्ले में लाइट की समस्या विकराल हो गई है। आए दिन पूरे मुहल्ले में अंधेरा बना रहता है। बीस जून को आई आंधी में खराब हुई लाइट, अभी तक ठीक नहीं हो सकी जिससे लोग परेशान हैं। - जमीला बेगम
मुहल्ले में पिछले 6 दिनों से विद्युत व्यवस्था बिगड़ी हुई है। विभाग को सूचित करने के बाद भी चार दिनों तक पूूरे वार्ड के निवासियों को अंधकार में रहना पड़ा। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था भी पूरा एक दिन नहीं चल सकी। विभाग की लापरवाही के चलते मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। - शिवराज अहिरवार

मुहल्ले में पिछले 6 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। विभाग को सूचना करने के लिए फोन करते हैं, तो जेई द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है। बीस जून को आंधी आने के कारण वार्ड के 6 खंबे टूट गए थे, जिनकी मरम्मत चार दिनों तक नहीं किये जाने के कारण पूूूरे वार्ड में अंधेरा पसरा रहा। फिर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जोकि सफल नहीं हो सकी। - रामवती रजक, पार्षद वार्ड नंबर-1, सिद्दनपुरा(नेहरुनगर)
तेज आंधी व बारिश में सिद्दनपुरा क्षेत्र में खंभे टूट गए थे। अब खंभों की मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू की जा रही है।
धर्मेंद्र प्रजापति, अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed