फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SIB raids, GST theft worth Rs 10 lakhs caught

Lalitpur News: एसआईबी का छापा, पकड़ी 10 लाख की जीएसटी चोरी

Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
SIB raids, GST theft worth Rs 10 lakhs caught
ललितपुर। राज्य कर विभाग की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो) टीम ने नझाई बाजार में मोबाइल की दुकान पर छापामारी की। जीएसटी संबंधी पत्रावलियां देखीं, स्टॉक से कम माल पाए जाने पर दस लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार के खिलाफ जीएसटी चोरी की शिकायत झांसी स्थित प्रवर्तन कार्यालय को दी गई थी। ज्वाइंट कमिश्नर मनीष श्रीवास्तव की टीम ने छापामारी की। इस दौरान स्टॉक से कम माल पाया गया, जिसमें जीएसटी चोरी उजागर हुई। आरोप है कि दुकानदार बिना बिल के माल बेचकर जीएसटी की चोरी कर रहा था। टीम ने दुकानदार से दस लाख रुपये की धनराशि जमा कराई। इस कार्रवाई से दिनभर बाजार में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने ग्राहकों से अपील की है कि वह प्रत्येक सामान का बिल लें, साथ ही दुकानदारों से असुविधा से बचने के लिए समय से जीएसटी भुगतान की अपील की। टीम में डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री, राज्य कर अधिकारी झांसी संदीप राजपूत, स्मिता केशरवानी, तेज प्रताप शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed