{"_id":"63bc51461c3f142f05666818","slug":"shridham-express-which-left-delhi-at-2-pm-on-sunday-night-arrived-at-5-pm-on-monday-lalitpur-news-jhs2366527144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रविवार रात में दो बजे दिल्ली से चली श्रीधाम एक्सप्रेस सोमवार शाम पांच बजे आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रविवार रात में दो बजे दिल्ली से चली श्रीधाम एक्सप्रेस सोमवार शाम पांच बजे आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। दिल्ली, पंजाब की ओर कोहरा होने के चलते ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। रविवार रात को दो बजे दिल्ली से चली श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम को पांच बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। वहीं कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन भी 13 घंटे से अधिक लेट रही। जिसके चलते टीकमगढ़, छतरपुर व बागेश्वर धाम जाने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
सोमवार को अप रूट की मालवा एक्सप्रेस 2.40 घंटा, मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस 2.41 घंटा, पठानकोट एक्सप्रेस 3.34 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 9.13 घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस दो घंटा, पंजाब मेल साढ़े आठ घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा, समता एक्सप्रेस 5.14 घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 4.40 घंटा की देरी से आईं। जबकि रात में आने वाली सचखंड एक्सप्रेस पांच घंटा, झेलम एक्सप्रेस दो घंटा, राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस सवा सात घंटा, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस आठ घंटा, चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 13.45 घंटा, अहमदाबाद एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा तक देरी से पहुंची। वहीं रविवार रात को 10.40 बजे आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े 19 घंटे देरी से आकर सोमवार की शाम को 5.14 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
बेटा रविवार को दिन भर दिल्ली में ललितपुर आने के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार करता रहा। जो दिल्ली से रात दो बजे दिल्ली से चली। ट्रेन सोमवार की शाम को ललितपुर पहुंची। जिसके चलते उनका बेटा काफी परेशान हो गया। - मनीष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
बागेश्वर धाम जाने के लिए दोपहर बारह बजे अपने परिवार के साथ ललितपुर आ गई थी, लेकिन गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन शाम को पांच बजे के बाद आई। जिससे वह काफी परेशान हो गईं। - दिया, निवासी इटारसी
बागेश्वर धाम जा रहे हैं। लेकिन ट्रेन काफी लेट है, जिसके चलते उन्हें रेलवे स्टेशन पर छह घंटे से इंतजार करना पड़ रहा है। - सुनील सराठे एवं दीनदयाल, निवासी बैतूल