फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shreeram barat

धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की बारात

Mon, 02 Dec 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
shreeram barat
श्रीराम बरात में शामिल भगवान के स्वरुप - फोटो : LALITPUR
भगवान श्रीराम की बारात निकाली
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में श्रीराम बारात निकाली गई। बारात को लेकर श्रद्धालु उत्साह में नजर आए। शहर में महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर कटरा बाजार व खिरकापुरा स्थित बूढे़ बाबा मंदिर से श्रीराम बारात निकाली गई। महावीर पुरा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह हनुमानजी को चोला चढ़ाया गया। बारात का कटरा बाजार से निकाली गई। बारात में सबसे आगे ध्वज चल रहे थे, जिनके पीछे बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु झूमते चल रहे थे। रथों पर सवार भगवान के स्वरूप विराजमान होकर चल रहे थे। बारात कटरा बाजार से शनीचरा चौराहे होते हुए राजाराम मंदिर पहुंची, जहां पर मंदिर की ओर से बारात का स्वागत किया गया। इसके बाद बारात थानेश्वर मंदिर व पानी टंकी होते हुए श्री मदन मोहन मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वरमाला, टीका व अन्य रस्में पूरी हुईं। मोहल्ला खिरकापुरा में स्थित बूढ़े बाबा मंदिर से श्रीराम बारात सुबह 11 बजे निकाली गई। बारात में बैंड बाजे, रथ व विमान शामिल रहे। बैंड की धुन पर श्रद्घालु झूमते हुए चल रहे थे। बारात खिरकापुरा से शुरू होकर चौबयाना बड़ा मंदिर, नदीपुरा, सावरकर चौक, महावीरपुरा, रावरपुरा होते हुए कंचन धाम पर पहुंची। जहां पर भगवान की महाआरती के बाद वरमाला कार्यक्रम, पांव पखराई, टीका आदि विवाहोत्सव कार्यक्रम किए गए। शाम को तीन बजे से भक्ति संगीत व चार बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। शहर में श्रीराम बारात को लेकर माहौल धर्ममय रहा। बारात में वीरांगनाओं के वेश में सजीं दुर्गावाहिनी की बहने आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed