फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   short cercuit field on fire

तार में शॉर्ट-सर्किट से खेत में लगी आग

Sat, 27 Mar 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
short cercuit field on fire
धू धूकर जलती मड़ाई के लिए गेहूं की फसल। - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से हुए शार्ट सर्किट की चिंगारियों से एक खेत में आग लग गई। इससे वहां मड़ाई के लिए रखी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। थाना गिरार के गांव जमुनियां खेरा निवासी प्रीतम पुत्र सुनू कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके डेढ़ एकड़ के खेत में गेहूं की फसल काटकर मड़ाई के लिए रखी थी। शुक्रवार दोपहर खेत में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के पर बिजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारियों से आग भड़क गई और गेहूं की पूरी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें और विकराल होती गईं और देखते ही देखते किसान की आंखों के सामने ही उसकी मेहनत पर पानी फिर गया। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग की लापरवाही से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे स्थानीय लेखपाल द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु पीड़ित किसान समेत अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed