{"_id":"65dce0841433aab4390fdce4","slug":"shopkeepers-took-to-the-streets-to-cancel-parking-contracts-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110960-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पार्किंग का ठेका निरस्त कराने के लिए सड़क पर उतरे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पार्किंग का ठेका निरस्त कराने के लिए सड़क पर उतरे दुकानदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोमवार को शादीलाल दुबे कांप्लेक्स पार्किंग के विरोध में दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पार्किंग के नाम पर दुकानदारों व ग्राहकों से अभद्रता की जा रही है, इसके चलते ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। पार्किंग ठेका निरस्त करने की मांग की। दुकानदारों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शादीलाल दुबे कांप्लेक्स के नीचे पार्किंग में दुकानदारों, ग्राहकों के लिए निःशुल्क व्यवस्था है। आरोप है कि कांप्लेक्स के अंदर आने वाले ग्राहकों पर पार्किंग के ठेकेदार यहां वाहन खड़ा करने का दबाव बना रहे हैं, इससे ग्राहक दूसरी दुकानों पर जा रहे हैं। दुकानदारी पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने मांग की, पार्किंग शुल्क से दुकानदार व ग्राहकों को मुक्त किया जाए। इस दौरान सौरभ जैन, राजेश सेन, सुमित जायसवाल, कमलेश चौबे, सुधीर पटेल, सचिन, जीतू, सचिन रजक, मनीष वैद्य आदि मौजूद रहे।