फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shop found open

दुकानें खोलने से बाज नहीं आ रहे कई दुकानदार

Thu, 16 Apr 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
shop found open
ांधी नगर में खुली बर्तन की दुकान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 16 के सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी ने लॉकडाउन तोड़कर दुकान खोलने वालों पर शिकंजा कस दिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने विभिन्न स्थानों पर खुली दुकानों को बंद कराया। जहां इलाइट चौराहे पर समोसे व पकोड़े की बिक्री हो रही थी, तो स्टेशन रोड पर सैलून की दुकान में लोग शेविंग करा रहे थे। गांधीनगर में बर्तन की दुकान खुली थी।
विज्ञापन

तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी दुकानदार दुकान खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुबह होते ही दुकानों के शटर उठने आरंभ हो जाते हैं। स्टेशन क्षेत्र से लेकर इलाइट चौराहे तक दुकानें खोली जा रही हैं। वार्ड सोलह के सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने स्टेशन रोड पर सैलून की दुकान को बंद कराया। देवगढ़ रोड स्थित पोस्ट आफिस के पास कपड़े की दुकान को बंद कराया गया। इसके बाद कृष्णा टाकीज के पास हार्डवेयर की दुकान खुली होने पर बंद कराया गया। सब्जी मंडी में जाकर सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन कराने हेतु थोक सब्जी व फल के व्यापारी एवं खरीदने वाले दुकानदारों व आम जन मानस को निर्देश दिये गये। सब्जी व फल खरीदने वाले दुकानदारों/ ठेले वालों/ डलिया वाली महिलाओं को खरीद रेट से बहुत अधिक दाम पर बिक्री करने की हिदायत दी गई। मंडी रेट पर अनाधिकृत/ बिना पास के आने वाले व्यक्तियों/ दुकानदारों ठेले वालों व डलिया वाली महिलाओं को रोका गया। बिना पास के वाहनों को भी रोका गया।
विज्ञापन

आम व्यक्तियों/ घर के लिए सब्जी खरीदने वाले व्यक्तियों को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन कराने हेतु गेट से ही वापस किया गया। मंडी से वापसी के व्समय इलाइट चौराहे के पास समोसे व पकोड़ी की बिक्री किये जाने पर दुकान को बंद कराया गया। इसके बाद राशन की दुकान पर जाते समय वार्ड नंबर19 में खुली नाई की दुकान को बंद कराया गया। वार्ड नंबर 20 में बर्तन की दुकान नई बस्ती गांधीनगर में खुली होने पर बंद कराई गई। लॉकडाउन अवधि में पुन: दुकान खुली पाए जाने पर शासन की मंशा की अनुरूप कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। वार्ड नबर 30 में गरीब लोगों को जीजीआईसी से लंच पैकिट प्राप्त कर वितरित कराए गए। कोटेदार द्वारा नि:शुल्क प्रति यूनिट 05 किलो चावल का अन्त्योदय कार्डो कुल 59 के सापेक्ष 41 व पात्रगृहस्थी के 830 कार्डों के सापेक्ष 488 कार्डधारकों को राशन कार्डों में अंकित यूनिट के आधार पर चावल वितरित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed