{"_id":"60185c4b8ebc3e32a334bbe9","slug":"shivaji-team-beat-chandrashekhar-azad-team-lalitpur-news-jhs187493654","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी टीम विजेता व चंद्रशखर आजाद टीम रही उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजी टीम विजेता व चंद्रशखर आजाद टीम रही उप विजेता
विज्ञापन
लिड़ियों को शील्ड प्रदान करते प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल और शिक्षकगण।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में वार्षिक वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिवाजी टीम चैंपियन रही। कुल चार टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने किया। चार टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, इसमें भगत सिंह टीम, चंद्रशेखर आजाद टीम, शिवाजी एवं एकता टीम के बीच मैच खेले गए। डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि पहला मैच भगत सिंह और शिवाजी टीम के बीच हुआ। टीम शिवाजी ने सीधे सेटों में 25-19 एवं 25-16 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में चंद्रशेखर आजाद टीम ने एकता टीम को 25-16 एवं 25-23 से हराया। तृतीय स्थान के लिए भगत सिंह एवं एकता टीम का मैच हुआ, इसमें भगत सिंह टीम ने 25-17 एवं 25-16 से मैच जीता। फाइनल मैच शिवाजी एवं चंद्रशेखर आजाद टीम के मध्य हुआ, जिसमें चंद्रशेखर आजाद टीम ने पहले दौर में 25-18 से मैच जीता और दूसरे सेट में 25-18 से एवं तीसरे सेट में 15-13 से शिवाजी की टीम ने मैच जीता। शिवाजी टीम को विजेता ट्राफी एवं चंद्रशेखर आजाद टीम को उप विजेता ट्राफी प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने प्रदान की।
शिवाजी टीम में सुजीत पांडेय, रिंकू मैहर, सत्यम दुबे, रूपेंद्र यादव, तरूण धोते, राजेश कुशवाहा, विवेक प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार चौरसिया, रवि चंद्रवंशी, चंद्रशेखर आजाद टीम में आशीष धाकड़, कृष कालरा, पुनीत गौर, मनीष पटेल, गोविंदा डहरिया, गुलशन नामदेव, हेमंत, सत्येंद्र, भगत सिंह टीम में लोकेंद्र साध, सत्यम पटेल, अमन धौलिया, विशाल चंद्रवंशी, सूर्य प्रताप सिंह, अर्जुन शर्मा, सौरभ लावरिया, नीरज शर्मा, आयुष शर्मा तथा एकता टीम में अरविंद यादव, प्रदीप मीना, अमर जीत, प्राशु साहू, जयपाल, राधे, लवलेश, संदीप चौबे शामिल रहे। रेफरी राहुल पटेल, विक्रम सेन, रिक्की सिंह रहे।