फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sheler home stablished in tahseel.

जिले की प्रत्येक तहसील में स्थापित किए शेल्टर होम

Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
sheler home stablished in tahseel.
ललितपुर। अन्य प्रदेशों से आने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों एवं जनपद में संक्रमित व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा प्रदान करने के लिए प्रत्येक तहसील में अस्थायी अस्पताल (शेल्टर होम) स्थापित किए जा रहे हैं। इसे ध्यान में कुछ और महाविद्यालयों को अधिगृहीत किया गया है। साथ ही उनमें मेडिकल शेल्टर होम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य चिकित्साधिकारी से इन शेल्टर होम में बेड, बिस्तर, चादर, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा उपकरण व इलाज, भोजन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं, अन्य प्रदेशों से भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर प्रत्येक तहसील में अस्थाई अस्पताल खोले जा रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने ललितपुर तहसील में इंद्रपाल सिंह एमएसडी महाविद्यालय जाखलौन, तहसील पाली में छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली, तालबेहट में राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय तालबेहट, महरौनी में सीबी गुप्ता इंटर कॉलेज महरौनी, मड़ावरा में आरएबीडी महाविद्यालय हसरी मड़ावरा को शेल्टर होम बनाया गया है। इन कॉलेजों में संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को शेल्टर होम प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे संक्रमित व्यक्तियों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा। इससे पहले नेहरू महाविद्यालय, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय, दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय मेडिकल शेल्टर होम बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed