{"_id":"5f8755438ebc3e9b83377d87","slug":"shatabdi-special-train-lalitpur-news-jhs178678496","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी समेत तीन ट्रेनों को संचालन होगा फिर से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी समेत तीन ट्रेनों को संचालन होगा फिर से शुरु
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे द्वारा शताब्दी समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन इसी सप्ताह से आरंभ किया जा रहा है, इनमें शताब्दी एक्सप्रेस डेली ट्रेन रहेगी तो कामाख्या व इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस वीकली ट्रेन रहेंगीं।
शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन दो दिन बाद 17 अक्तूबर से शुरु होगा, इन तीनों ट्रेन का ठहराव ललितपुर स्टेशन पर रहेगा।
रेलवे द्वारा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 02002) का संचालन 17 अक्टूबर से शुरु किया जा रहा है, जो नई दिल्ली से सुबह साढ़े पांच बजे चलकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.27 बजे आएगी और एक मिनट का ठहराव होने के बाद 11.28 बजे भोपाल, हबीबगंज के लिए रवाना होगी। इसके बाद गाड़ी संख्या 02001 शताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज रेलवे स्टेशन से रोजाना दोपहर में तीन बजे रवाना होकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शाम को 5.22 बजे आएगी और 5.23 बजे रवाना होकर झांसी स्टेशन पर शाम को 6.25 बजे पहंचेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रात में 11.55 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा रेलवे द्वारा डॉ. अंबेडकर नगर से चलकर कामाख्या के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 09305 कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (वीकली) का संचालन 15 अक्टूबर से शुरु किया जा रहा है, जो ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात में 9.50 बजे आकर 9.52 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 09306 कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक रविवार को रात 8.09 बजे आकर रात 8.11 बजे इंदौर की ओर रवाना होगी। इसी प्रकार 09313 राजेंद्र नगर एक्सप्रेस वीकली ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रात में 9.50 बजे आकर 9.52 बजे झांसी, उरई होते हुए राजेंद्र नगर के लिए जाएगी। इसी प्रकार दूसरी ओर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09314 राजेंद्रनगर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शु्क्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 5.41 बजे आकर 5.43 बजे रवाना होगी।