फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shakti mobile help all girls in lalitpur

बेटियों की मदद करेगा, शक्ति मोबाइल

Thu, 05 Dec 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shakti mobile help all girls in lalitpur
शक्ति मोबाइल पुलिस को निर्देश देते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में महिलाएं सुरक्षित रहें, इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर अकेली बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति’ मोबाइल पुलिस का मोबाइल नंबर जारी किया है। हैदराबाद की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। हैवानों को फांसी की सजा की मांग हर तरफ से सुनाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने ललितपुर में बेटियों की सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल की सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि यदि कहीं किसी बेटी या महिला की स्कूटी खराब हो जाती है या फिर कहीं अकेली है और मदद की जरूरत महसूस होती है, तो वह पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित शक्ति मोबाइल को फोन लगाकर मदद के लिए बुला सकती है। सूचना मिलने पर शक्ति मोबाइल में तैनात महिला पुलिस कर्मी उस बेटी या महिला की मदद के लिए पहुंचेगी और घर तक सुरक्षित पहुंचाएंगी, ताकि बेटी या महिला के साथ कोई अनचाही घटना न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई परेशान करता हो, तो भी महिलाएं व बेटियां शक्ति मोबाइल को फोन करके मदद ले सकती हैं। शक्ति मोबाइल पुलिस का मोबाइल नंबर 7839870546 है। इस मोबाइल नंबर पर कॉल करके बेटियां शक्ति मोबाइल टीम की मदद ले सकेंगी। जनपद में विशेष पुलिस बल दस्ता शक्ति मोबाइल के नाम से संचालित है, जो महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना के लिए चलाई जा रही है। पुलिस का यह कर्तव्य भी है कि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित अपने घर तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed