ललितपुर। रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए जुलूस में नारेबाजी की और शहजाद नदी के पुल पर पहुंचकर नदी की दुर्दशा पर प्रदर्शन किया गया।
हरीश कपूर ने बताया कि शहजाद नदी शहर के मध्य से निकली है और इसके पुल से होकर प्रतिदिन बड़े- बड़े नेता, अधिकारी व वीआईपी लोग गुजरते हैं, लेकिन स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद भी शहजाद नदी पर बड़ी संख्या में लोग खुले में शौच कर वातावरण को दूषित कर रहे हैं। हर साल शहजाद नदी में जलकुंभी जम जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि नदी में खुली शहर की नालियां और सीवर को तत्काल बंद किया जाए ताकि पानी को दूषित होने बचाया जा सके। नदी के आसपास का सौंदर्यीकरण व उचित प्रकाश व्यवस्था की जाए। अंग्रेजों के जमाने के बने उक्त पुल को ऊंचा करके रोड का चौड़ीकरण किया जाए ताकि प्रत्येक वर्ष बारिश के बाद आने वाली बाढ़ से होने वाली असुविधाओं से बचा जा सके। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद को एक ज्ञापन सौंपा गया। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ने मांगे पूरी करने का भरोसा दिया। इस मौके पर विकास सेना के जिला कमांडेंट सुधेश नायक, हेमंत रोड़ा, राजकुमार कुशवाहा, हनुमत हलवाई, अमर सिंह बुन्देला, प्रदीप गोस्वामी, मगन सोनी, अमान साहू, पुष्पेन्द्र सिंह बुन्देला, कदीर खान, नीलू सेन, मुन्ना त्यागी, गौरव विश्वकर्मा, जगदीश झा, गफूर पेन्टर, रामेश्वर कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, अमर विश्वकर्मा, अमित जैन, कैलाश मुंशी, राजेश सेन आदि मौजूद रहे।