फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby roads in city area

ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहर की मुख्य सड़क की हालत भी जर्जर

Thu, 02 Sep 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
shabby roads in city area
ललितपुर। जनपद में ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, शहर की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। यहां पर घंटाघर से ढ़ुरा बाजार होते हुए गोविंद सागर बांध तिराहा तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से बाइक पर दो लोगों को बिठाकर निकलना खतरे से खाली नहीं है। गड्ढों से अनियंत्रित होने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक ही सड़कें जर्जर हो गईं है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। इससे वाहनों केे गड्ढे में जाने से अनियंत्रित हो जाते हैं। कई भारी वाहन फंस जाते हैं। इतना ही नहीं बारिश खुलने पर भारी वाहनों के निकलने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को शहर के मुख्य मार्ग से की यात्रा करना दूभर हो रहा है। ऐसी ही स्थिति शहर के घंटाघर से शनिचरा चौराहा, नदीपुरा, ढ़ुरा बाजार होकर गोविंद सागर बांध तिगैला की बनी हुई है। यहां पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए है।
विज्ञापन

शहर का मुख्य बाजार घंटाघर से नदीपुरा और ढ़ुरा बाजार तक रहती है। इन स्थानों पर अधिक भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में वाहनों को निकालने में परेशानी होती है। कई बार भारी वाहनों को निकलने में अधिक समय लग जाता है। इससे जाम जैसे हालात बन जाते हैं। वहीं कई दो पहिया वाहन चालक गड्ढों से अनियंत्रित हो जाते हैं। इसे में सड़क के किनारे पैदल चल रहे लोगों तक को परेशानी बढ़ जाती है। चालकों को इस क्षेत्र से निकलने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर की मुख्य सड़क की हालत गांव की सड़कों से भी जर्जर बनी हुई है। यहां पर दो पहिया वाहनों की निकासी भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
- प्रिंस प्रजापति
---
शहर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे सुगमता से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार अनियंत्रित होने से वाहन फंसने का खतरा रहता है।
- अनिल चंदेल
---
सड़क के गड्ढों में बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इससे वाहन निकलने पर कीचड़ ऊपर आ जाता है। खुले मौसम में धूल के गुबार उड़ते हैं।
- मोहित जैन
---
शहर को स्वच्छ रखने के लिए सड़कों की मरम्मत कराई जाए। जिससे आवाजाही सुगमता से हो सके। लोगों को गड्ढों से निजात मिल सके।
- प्रकाश जैन
-----
नहीं किया नाली का निर्माण, रास्ते में हो रहा जलभराव
कारीटोरन । ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में रास्ते में आवाजाही की सुविधा के लिए सीसी रोड तो डाल दी गई, लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इससे घरों से निकलने वाला दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा ।बारिश के पानी जमा होने से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। गांव की सहरिया बस्ती में सड़क का निर्माण तो करा दिया, लेकिन अब तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दूषित पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही आवाजाही के लिए एक मात्र रास्ता होने से लोग गंदे जमा पानी से निकलने को मजबूर हैं। ब्यूरो

आजाद चौक मार्ग पर गड्ढे

आजाद चौक मार्ग पर गड्ढे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed