फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby roads dust health rish

शहर की मुख्य सड़क बिगाड रही लोगों का स्वास्थ्य

Fri, 02 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
shabby roads dust  health rish
शहर की मुख्य सड़क से उड़ रहे धूल के गुब्बारे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के प्रमुख मार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए विभाग ने डस्ट डालकर भले ही इतिश्री कर ली हो, लेकिन अब सड़कों पर वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल से चलना मुश्किल हो रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चालकों को धूल से दिखाई न देने पर दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़क खस्ता हालत हो चुकी है। बरसात के मौसम में पानी पर गड्ढे हो चुके हैं। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन का चलना भी मुश्किल हो रहा था। साथ हिचकुलों से कमर व गर्दन में दिक्कत हो रही थी। बीते दिनों विभाग ने सड़क पर डस्ट व गिट्टी डालकर इतिश्री कर ली है। अब सड़क की उड़ती धूल से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। श्वांस व एलर्जी के रोगियों को परेशानी हो रही है। घाव में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

चालकों को वाहन चालने में दिक्कत हो रही है। गड्ढों में डली धूल भारी वाहन व तेज वाहनों के निकलने से सड़क पर धूल आसमान व आस-पास में उड़ती नजर आ रही है। वाहन चालकों को आगे का दिखाई नहीं देता है। कई दो पहिया वाहन चालकों को खड़े होकर धूल कम होने का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा हाइवे से मंडी होकर इलाइट तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का है प्रमुुख मार्ग
झांसी की ओर से शहर में आने वाले वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। इसके अलावा जनपद के अधिकांश गांव के किसान अपनी उपज मंडी में लाने के लिए इसी मार्ग से आते हैं। बिजली विभाग का कार्यालय भी इसी मार्ग पर है। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर दिन भर में हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन हाईवे से मन्नू पेट्रोल पंप, से बिजली घर तक सड़क की हालत खस्ताहाल में है। मंडी से इलाइट तक सड़क पूरी तरह से उखड़ी है।

उखड़ी सड़क से भारी वाहन निकलने पर धूल के चलते वाहन चलाना मुश्किल होता है। कई बार तो धूल अधिक होने से दिखाई नहीं देता है।
- उपेंद्र सिंह
धूल आंखों में जाने से इन्फैक्शन का खतरा रहता है। इसके अलावा बीमारी होने का खतरा रहता है। सड़क की मरम्मत कराई जाए।
- चंद्रशेखर विश्वकर्मा
धूल सेष श्वांस व एलर्जी के रोगियों को दिक्कत होती है। इसके अलावा खुले घाव में धूल के कणों से इन्फैक्शन का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए फुल कपड़े पहने और मुहं पर मॉस्क व तौलिया बांधे रहे।
- डॉ. अमित चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed