फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby road, pollution , health threat

जर्जर सड़कों से उड़ रही धूल बिगाड़ रही लोगों की सेहत

Fri, 01 Oct 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
shabby road, pollution , health threat
इलाईट चौराहे पर उड़ती धूल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की ज्यादातर जर्जर सड़कें लोगों की सेहत बिगाड़ रहीं हैं। बारिश का मौसम खत्म होते ही इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है। इससे आम लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। शहर क्षेत्र में ढुरा बाजार, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, सदनशाह समेत कई स्थानों पर रोड क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इससे उड़ने वाली धूल लोगों को बीमार कर रही है। चिकित्सकों की मानें तो धूल से आंखों की बीमारियों के लगभग 40 प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं। वहीं अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में हुए जलभराव से शहर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। इन सड़कों से गुजरने पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं, बीमारियों को भी दावत दे रहीं है। बारिश खत्म होते ही निकल रही तेज धूप से सड़कों पर गुजर रहे वाहनों से धूल उड़ रही हैं। इससे पीछे चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को मुश्किल हो रही है। जिला अस्पताल की फिजीशियन डा. नीलांजलि दुबे ने बताया कि धूल से गला खराब होता है तो वहीं, वायरल, इनफ्लूएंजा, वायरल फीवर, डोकाइटिस व सांस से संबंधी बीमारी हो जाती है। वहीं, जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश सेठ ने बताया कि खुले घाव में धूल लगने खुजली होना व अस्थमा की बीमारियां होने की आशंका होती है। इसके साथ ही गहरे गड्ढे जहां हड्डी संबंधी बीमारियां बढ़ा रहे हैं। वहीं, दिन भर रहने वाले धूल भरे माहौल से लोगों में श्वांस, त्वचा की शिकायतें बढ़ रही है। लोग हड्डी संबंधी बीमारियों और अन्य शिकायतों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक समस्या आंखों में हो रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में आंखों में धूल होने वाली बीमारियों के लगभग 40 से अधिक मरीज आ रहे हैं। वहीं, श्वांस एवं दमा के रोगियों के लिए सड़कों पर उड़ रही धूल भारी पड़ रही है। दिनभर रहने वाले धूल भरे माहौल से इनकी बीमारियां उखड़ रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें धूल से बचाव
सड़कों पर उड़ रही धूल में मास्क का प्रयोग करें। मुंह को ढक कर ही बाहर निकलें, जिससे धूल श्वांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश न कर सके। धूल से बचाव कर ही बीमारियों से बचाव से बेहतर तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल से आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। साथ ही लालिमा, आंखों में सूखापन, दर्द, चुभन के साथ आंख खराब होने का खतरा रहता है। वर्तमान में जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

- डॉ. एलबी गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल ललितपुर
सड़क की धूल खबर का वर्जन
शहर की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। भारी वाहनों की निकासी पर धूल के गुुबार से दिखाई तक नहीं देता है। शैलेंद्र रजक
---
सड़क पर उड़ रही धूल से वाहन चलाना तो मुश्किल हो ही रहा है। साथ ही आंखों में जाने से खतरा बना हुआ है। - आमिर खान

द्घिन से क्रासिंग तक रोड पर गडढे ही गडढे

द्घिन से क्रासिंग तक रोड पर गडढे ही गडढे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed