फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby road, people disturbed

सड़क और न नाली लोगों को निकलने में भी हो रही परेशानी

Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
shabby road, people disturbed
।र्ड नं. 23, शिवनगर मुहल्ले में भरा कीचड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत स्टेडियम के पास शिवनगर मोहल्ले में सड़क और नाली नहीं होने से मोहल्लेवासियों को बरसात के मौसम में आवागमन में परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढे हो गए और अब इनमें बारिश का पानी भर गया है, जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम के पास शिवनगर मोहल्ले में न सड़क है और न नाली, जिससे बरसात का पानी रोड पर भर जाता है और पूरे रास्ते में कीचड़ फैल जाता है। ऐसे में मोहल्लेवासियों का उस रास्ते से निकल पाना मुश्किल हो गया हैै। जैसे ही बारिश होती है, गलियों में लबालब पानी भर जाता है। लोगों को घर से निकलने से पहले हाथ में जूते-चप्पल लेकर हाईवे तक जाना पड़ रहा है। कीचड़ भरे रास्ते से निकलने में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। कीचड़ होने के कारण मोहल्ले में मच्छर बढ़ गए हैं, जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगा है। मोहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और सभासद को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। समस्या जस की तस बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पक्के मार्ग का निर्माण नहीं होता है, तब तक अस्थायी विकल्प निकालकर मोहल्ले में मौरंग, डस्ट डाल दी जाए।
विज्ञापन

मोहल्ले में सड़क और नाली नहीं होने के कारण बरसात का पानी व घरों का पानी कच्चे रास्ते में भर जाता है, जिससे सभी मोहल्लेवालों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन
हमारे मोहल्ले में न पक्की सड़क है और न नाली है। बरसात के मौसम में पूरे रास्ते में कीचड़ भरा रहता है। कीचड़ होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और तरह-तरह की बीमारियां फैलने का अंदेशा है। पक्का मार्ग व नाली बन जाती तो समस्याओं से निजात मिल जाती।
- भागीरथ गोस्वामी
वार्ड नंबर 23 की समस्या के संबंध में डीएम और नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। लेकिन, किसी ने भी शिवनगर मुहल्ले में नाली और सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया।

- विक्रम सिंह
इन दिनों मोहल्ले में खतरा बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले में सड़क व नाली की समस्या के साथ-साथ लगातार पनप रहे मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन जब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है, तब तक मौरंग व डस्ट डलवा दी जाए, जिससे समस्या से निजात मिल सके।
- रिंकू राजा
वार्ड नंबर 23 के शिवनगर मोहल्ले में गंदगी, सड़क और नाली की समस्या सामने आई है। इसको दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
- एसपी सिंह, प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका

ार्ड नं. 23, शिवनगर मुहल्ले में मार्ग में गड्ढों में भरा पानी

ार्ड नं. 23, शिवनगर मुहल्ले में मार्ग में गड्ढों में भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed