फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby road, baroda village

दस बषों से जर्जर सड़क से हिचकोले खाकर निकलने को मजबूर है 20 गांव के वासी

Wed, 25 Aug 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
shabby road, baroda village
बार/ ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौदा ग्रामवासी 10 वर्षों से गड्ढा वाली सड़क से हिचकोले खाकर निकलने को मजबूर हैं। गांव से बार मुख्यालय जाने के लिए हंसार कैलगुवा संपर्क मार्ग तक जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत न होने से गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। लोगों को पांच किमी की दूरी तय करने में आधा घंटे का समय लग जाता है। कई बार मांग के बाद भी निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम बरौदा से हंसार कैलगुवां संपर्क मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मार्ग से गांव के लोग ब्लॉक मुख्यालय तो जाते ही हैं। साथ ही आस - पास के लगभग 20 गांव के लोगों का तालबेहट आना जाना भी होता है। ऐसे में यह सड़क अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

बीते 10 वर्षों से सड़क की मरम्मत न होने से सड़क में जगह-जगह गिट्टी उखड़ गई है। मरम्मत न होने से छोटे गड्ढों का आकार भी बढ़ता जा रहा है। अब स्थिति यह है कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी में भी परेशानी हो रही है। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी एंबुलेंस समय पर नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन दस वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। इससे लगभग 20 गांव के लोगों को प्रतिदिन समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से वाया मथुरा डांग, जो कि बार-बांसी सड़क से जुड़ा है। इसी प्रकार छर्रा मुहल्ला से हंसार कैलगुवां मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है। - रामरुद्र शांडिल्य
सड़क की हालत खराब हो गई है। पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा का समय लग रहा है। मरीज भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। - महेंद्र सिंह बुंदेला
करीब 20 गांवों के लोगों का तालबेहट, झांसी पहुंचने वाला मार्ग है। बारिश के मौसम में सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क का निर्माण कराया जाए। - रामगोपाल झा

इन गांवों के लोग हो रहे परेशान
ग्राम बरौदा, पारौना, संसुआ, बघौरा, ककरेला, नयाखेरा, खिरिया, भैलौनी सूबा, रमपुरा, कठवर, जिजरवारा आदि गांव के लोगों का आना जाना इसी मार्ग से होता है। गांव के लोगों के लिए इकलौता मार्ग है।

ग्राम बरौदा डांग से सम्पर्क मार्ग में गहरे गडडो से लोग परेसान

ग्राम बरौदा डांग से सम्पर्क मार्ग में गहरे गडडो से लोग परेसान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed