फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   seven children are ill after eating poisonous vegetable leaves

जहरीली भाजी के पत्ते खाने से सात बच्चे बीमार

Sat, 21 Dec 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
seven children are ill after eating poisonous vegetable leaves
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम निबऊआ में सात बच्चों ने खेत में लगी भाजी के पत्ते तोड़कर खा लिए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम निवऊआ निवासी विवेक (12), अभि (10) पुत्रगण देशराज, भाई और बहन एवन (04) और कुमकुम (05) पुत्री देशपत, नेहा (10) पुत्री सुखलाल, विराज (08) पुत्र सुखलाल और विनय (07) पुत्र मुलायम बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपने खेत पर घूमने के लिए चले गए। जहां वह सभी पहले तो आपस में कुछ देर तक खेलते रहे, इसके बाद उन्होंने खेत में लगी चने की भाजी के पत्ते खा लिए। सभी बच्चे शाम को घर आ गए। रात में उनको पेट दर्द व गैस बनने से हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं। यह देख परिजन सभी बच्चों को अपने वाहनों से जिला चिकित्सालय में ले गए, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज कराया गया। बच्चों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को खेत पर गए थे, जहां उन्होंने चने की भाजी के कच्चे पत्ते तोड़कर खा लिए थे। परिजनों ने बताया कि खेत में चने की फसल बोयी गई थी, जिसमें कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। वही कीटनाशक छिड़काव वाली चने की भाजी के पत्ते बिना धोए खाने से उनकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल अब बच्चों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed