फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven ashtadhatu idols stolen from Jain temple

Lalitpur News: जैन मंदिर से अष्टधातु की सात मूर्तियां चोरी

Wed, 27 Aug 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Seven ashtadhatu idols stolen from Jain temple
ललितपुर/बार/पुलवारा। थाना बार के चिकलौआ स्थित पार्श्वनाथ स्वामी मूलनायक मंदिर से सोमवार की रात में अष्टधातु की सात मूर्तियां, चांदी का कलश, मुकुट और गुल्लक चोरी हो गया। मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

ग्राम चिकलौआ में प्राचीन जैन मंदिर है, जिसमें पार्श्वनाथ स्वामी मूलनायक विराजमान हैं। यहां की मूर्तियां काफी प्राचीन हैं। जैन समाज के लोग यहां पूजा-अर्चना करते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लाल चंद जैन निवासी ग्राम चिकलौआ मंदिर में अभिषेक व पूजन करने पहुंचे। मंदिर के दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो वेदी पर विराजमान अष्टधातु की सात मूर्तियां, गुल्लक और चांदी का कलश सहित अन्य सामग्री गायब थी। उन्होंने इसकी जानकारी जैन समाज के लोगों को दी। इसके बाद मंदिर में भारी संख्या में जैन समाज और गांव के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। लाल चंद जैन सहित सकल जैन समाज के लोगों ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया और चोरी गई मूर्तियां व चांदी का कलश सहित अन्य सामान बरामद करने की मांग की। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मंदिर में चोरी को लेकर पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
2014 में भी सोने का कलश ले गए थे चोर : भगवान पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुजारी लालचंद ने बताया कि मंदिर करीब चार से पांच सौ वर्ष पुराना है। यहां रखी भगवान की मूर्तियां काफी पुरानी हैं। मंदिर में इससे पूर्व वर्ष 2014 में चोरी हुई थी। तब मंदिर के ऊपर लगा सोने का कलश चोरी हो गया था। आज तक इसका खुलासा नहीं हो सका।
-------
पूर्व में चोरों ने इन मंदिरों को बनाया निशाना
- 7 जनवरी 2017 को थाना नाराहट के ग्राम डोंगराखुर्द स्थित प्राचीन जैन मंदिर के शिखर पर लगा करीब सात सौ ग्राम का सोने का कलश चोरी हो गया था।
- एक नवंबर 2017 को मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम सौंरई में जैन मंदिर के गर्भगृह से मूर्तियां, सोने-चांदी के छत्र व कलश सहित दानपेटी चोरी हो गई थी।
- तीन सितंबर 2022 को थाना नाराहट के ग्राम पारौल स्थित जैन मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी।
- 15 सितंबर 2023 को थाना बानपुर के ग्राम खाकरौन में श्रीराम जानकी मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर यहां से भगवान की मूर्तियां और सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटी सहित वाद्ययंत्र चोर उठा ले गए थे।

- 22 दिसंबर 2024 को थाना जाखलौन अंतर्गत प्राचीन रणछोर धाम मंदिर में रखी दानपेटी चोर चुरा ले गए थे।
- 27 जुलाई 2025 को कोतवाली महरौनी कस्बा स्थित वैष्णो माता मंदिर की दानपेटी चोरी हो गई थी। - 30 जुलाई 2025 को कस्बा गिरार के पार्श्वनाथ जिनालय के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर दानपेटी हुई थी चोरी।
-24 अगस्त 2025 को सदर कोतवाली क्षेत्र के दैलवारा स्थित मंदिर की दानपेटी चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article