फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sensitive and vulverable booths will be under police

संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगा कड़ा पहरा

Sun, 18 Apr 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
sensitive and vulverable booths will be under police
मतदान के लिए पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों को जानकारी देते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मतदान के लिए सुरक्षा व तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि अति संवेदनशील संवेदनशील एवं सामान्य बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और कड़ा पहरा रहेगा। मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसके लिए पार्टी रवानगी 18 अप्रैल को विकासखंड से होगी।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि पार्टी रवानगी के दिन जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मी संबंधित पोलिंग पार्टी से मिलेंगे। जो व्यक्ति मतदान करने के बाद मतदान केंद्र के पास बार-बार घूमता दिखाई दे, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार कहा कि यदि मतदाता के मन में किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है तो पूरी निष्पक्षता के साथ उसका समाधान कराएं। सभी पीठासीन अधिकारी मतदान शुरू होने से लेकर मतपेटी सील होने तक सभी मतदान कर्मियों के साथ रहें, साथ ही मतपेटियों को सभी पक्षों के सामने ही सील करवाएं। पुलिस के जवान जिस वाहन से जाएंगे, उसी वाहन से वापस भी आएंगे। साथ ही मतपेटी/बॉक्स जमा कराने के उपरांत संबंधित क्षेत्राधिकारी को अवगत कराने के बाद ही जा सकेंगे। कोई भी घटना होती है तो तुरंत सूचना दें, अफवाहों का तत्काल खंडन कराएं। मतदान के दौरान यदि बारिश, आंधी, तूफान या बिजली जाने की स्थिति बनती है तो उसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारी आवश्यक तैयारियां कर लें, बिजली जाने की स्थिति में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था रखें। इसके साथ ही मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी का संक्रमण भी है और चुनाव भी कराना है, ऐसे में जोनल एवं सेक्टर में भी परिवर्तन हो रहा है, इसलिए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट पार्टी रवानगी से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका क्षेत्र कौन सा है। प्रत्येक दो-दो घंटे में रिपोर्ट करें, साथ ही सायं 3 बजे के बाद और अधिक मुस्तैदी के साथ कार्य करें, क्योंकि इसी समय में विवाद होने की स्थिति अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलने से पूर्व ही उसका पर्याप्त आधार पर खंडन कराएं
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया से संबंधित बुकलेट सभी को उपलब्ध करा दी गई है, यदि किसी के पास नहीं है तो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त कर लें। यदि पोलिंग बूथ पर वोटिंग धीमी हो रही है तो शाम को परेशानी की स्थिति बनेगी, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट इसका विशेष ध्यान दें। इसके लिए मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सभी मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से पूर्व ही उसका पर्याप्त आधारों पर तत्काल मौजूद मोबाइल पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा खंडन कर दिया जाए जिससे जनता में एक विश्वास की भावना उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed