फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   senkdo trali morang ratorat dal diya sadak pr

सैकड़ों ट्राली मौरंग रातोंरात डाल दिया सड़क पर

Sat, 09 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
senkdo trali morang ratorat dal diya sadak pr
ग्राम कुसमाड में गांव से सड़क तक संपर्क मार्ग में डाली गई वन विभाग की टौरिया से मौरंग। - फोटो : LALITPUR
सैकड़ों ट्राली मोरंग रातोंरात डाल दिया सड़क पर
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी विकासखंड के कुसमाड में गांव से सड़क तक जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने वन विभाग की पहाड़ी से रातोंरात अवैध सैकड़ों ट्राली मोरंग का खनन कर सड़क पर डाल दिया गया। वन विभाग के अधिकारी जब सुबह पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई। क्षेत्रीय वन अधिकारी महरौनी अब्दुल शमी रहमानी ने एक नामजद समेत पांच लोगों पर भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी अब्दुल शमी रहमानी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंचा तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात्रि में वन विभाग की पहाड़ी से जेसीबी के माध्यम से मोरंग खोदकर ट्रैक्टर ट्राली से ले जाया गया। अवैध रूप से खनन कर यह मोरंग संपर्क मार्ग पर डाली गई है। इससे जहां बिना अनुमति खनन तो हुआ ही विभाग को हजारों रुपये की क्षति भी पहुंचाई गई है।

वर्जन
अवैध खनन होने की जानकारी मिलने पर मैंने मौके पर कर्मचारियों को भेजा था। मौके का निरीक्षण कर लिया गया है। इसमें एक व्यक्ति काशी राम रजक तनय भुन्ना रजक निवासी कुसमाड थाना सौजना समेत 5 अज्ञात के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कार्य चल रहा है। अन्य संलिप्तों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अब्दुल शमी रहमानी, क्षेत्रीय वन अधिकारी महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed