फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   senior citizen 80 percent vaccination

स्पिल्ट सैंशन से बुजुर्गों का हुआ 80 प्रतिशत टीकाकरण

Wed, 24 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
senior citizen 80 percent vaccination
ृद्घ को टीका लगाती स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में टीकाकरण से वंचित लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए स्प्लिट सेशन लाभदायक साबित हो रहा है। इसमें वैक्सीनेशन टीमों द्वारा गांव-गांव व मजरों में शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां पर अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का 80 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा अभी भी है। जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसको लेकर कोविड वैक्सीनेशन पर अधिक जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए स्प्लिट सेशन का सहारा लिया जा रहा है जिसमें गठित टीमें दो-दो घंटे का वैक्सीनेशन सत्र अलग-अलग स्थानों पर लगा रहीं है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 18 से 44 वर्ष के मुकाबले 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आकर्षित हुए हैं। सेशन से वृद्धजनों को अधिक फायदा हुआ है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 80.98 हो गया है। वहीं, 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 66.44 प्रतिशत ही है। जिले में कुल 924967 के सापेक्ष 871388 लोगों ने कोविड का टीका करण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर कोविड टीकाकरण अधिक से अधिक लोगों को लगाए जाने के लिए शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। यहां पर अब तक 6,60,274 लोगों ने प्रथम डोज लगवाई है। वहीं 219447 लोगों को द्वितीय डोज लगी है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि दूसरे डोज में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं।
----
रबी सीजन बन रहा अवरोध
वर्तमान में रबी का सीजन चल रहा है। किसान खेतों में बुवाई को पलेवा करने में जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश किसान खेती करने में जुटे हैं। सुबह से ही लोग खाद, पानी के इंतजाम के लिए निकल जाते हैं। इस व्यस्तता के चलते किसान, मजदूरों का ध्यान वैक्सीन की ओर नहीं जा पा रहा है।
----
टीकाकरण से वंचित लोगों को अब टीमें मौके पर पहुंच कर वैक्सीनेशन कर रहीं हैं। एक दिन में कई स्थानों पर शिविर लग रहे हैं। जहां पर वंचितों के साथ अन्य लोगों को भी टीकाकरण किया जा रहा है।

- डॉ. राजेश भारती, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
---
बड़े गांव व मजरों को चिह्नित कर स्पिल्ट सेशन चलाए जा रहे हैं। साथ ही अन्य स्थानों पर पूर्व की तरह ही सत्र चल रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 160 सत्र चलाए जा रहे हैं। - डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed