फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seepage and leakage of Rajghat Dam repaired

Lalitpur News: राजघाट बांध के सीपेज और लीकेज को कराया दुरुस्त

Tue, 23 Jul 2024 03:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Seepage and leakage of Rajghat Dam repaired
ललितपुर। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राजघाट बांध परियोजना का करीब 25 वर्षो बाद करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत काम कराया गया। इसमें बांध के डाउन स्ट्रीम के चोक चल रहे सीपेज ड्रेन, लीकेज, रेन कट और स्पिल वे का रंग-रोगन सहित निरीक्षण भवन की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में बहने वाली बेतवा नदी पर राजघाट बांध की कार्ययोजना 1972 में बनाई गई थी। वर्ष 1999 में राजघाट बांध बनकर तैयार हो गया था। कुछ माह पूर्व शासन ने बांधों की सुरक्षा के संबंध में परीक्षण कराया था। इसमें राजघाट बांध में सीपेज ड्रेन में चोक, लीकेज, स्पिल वे, रेन कट सहित अन्य कमियों को दुरुस्त कराने की जरूरत बताई गई थी। सीपेज ड्रेन से पानी का प्राकृतिक प्रवाह अवरुद्ध हो गया था। इस कारण जगह-जगह पानी भर रहा था। बांध के ढांचे को नुकसान होने की आशंका थी। बांध की सुरक्षा को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इन कामों सहित अन्य काम कराने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी। कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने बांध के सीपेज ड्रेन को सही किया। लीकेज को सुधारा, रेन कट सुधार कार्य किए।
विज्ञापन


बांध से बिजली का होता है उत्पादन
राजघाट बांध परियोजना में बिजली उत्पादन किया जाता है। इसके लिए तीन टर्बाइन स्थापित हैं। इनके जरिए 45 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है।

राजघाट बांध यूपी-एमपी की संयुक्त परियोजना है। इसमें दोनों ही प्रदेशों के लोगों को इससे लाभान्वित किया जाता है। बांध निर्माण के बाद इसमें कोई सुधार कार्य नहीं हुए थे। इससे सीपेज ड्रेन, लीकेज सहित अन्य कमियां सामने आई थीं। इनको ठीक कराकर दुरुस्त करा दिया गया है। - इंजी. भागीरथ बरुआ, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed