फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   security enhance of old man

दलित बुजुर्ग की बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने लिए बयान

Wed, 14 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
security enhance of old man
police - फोटो : police
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में दलित बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और बुजुर्ग के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। ग्राम रोंडा निवासी बुजुर्ग चऊवा पुत्र गिरधारी और उसका पड़ोसी युवक अमर पुत्र कांशीराम के साथ गांव के दबंगों द्वारा मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज दर्ज कर एक आरोपी को बीते रोज सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक आरोपी की गिरफ्तार अभी भी नहीं हो सकी है। इसके चलते पीड़ित बुजुर्ग व उक्त युवक अभी भी दहशत में है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी केशवनाथ और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने पीड़ित के गांव पहुंचकर बुजुर्ग व पीड़ित युवक का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया तो उन्हें कोई भी परेशान नहीं कर सकेगा और उनकी सुरक्षा का दायित्व अब पुलिस का है। इसके साथ ही एसपी के निर्देश पर दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पीड़ित बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए उसके घर दो सशस्त्र आरक्षी तैनात कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed