फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Secretary of Legal Services Authority inspected the children's home.

Lalitpur News: विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया बाल गृह का निरीक्षण

Thu, 16 Jul 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Legal Services Authority inspected the children's home.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बुधवार को राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने बुधवार को दोपहर 3.35 बजे राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा निरीक्षण के दौरान बालक आवासीय कक्ष, पाठशाला, भोजनशाला, स्वच्छता व्यवस्था एवं बालकों को उपलब्ध कराई जा रही, सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक, राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा संस्थान में उपस्थित नहीं पाए गए। संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उन्हें तत्काल दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर बुलाया गया, जिसके उपरांत वे संस्थान में उपस्थित हुए। निरीक्षण में शिक्षिका,शिक्षक व अनुदेशक पाठशाला कक्षा में अपने शासकीय दायित्वों को ठीक से निर्वहन ना करते पाए जाने एवं उस समय कोई प्रभावी शिक्षण गतिविधि संचालित नहीं होते पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षण कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान रामप्रताप, रोहित राठौर एवं अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed