फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Secretary did not attend the meeting, DR gave orders to suspend him

Lalitpur News: बैठक में नहीं पहुंचे सचिव, डीआर ने दिए निलंबित करने के आदेश

Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Secretary did not attend the meeting, DR gave orders to suspend him
- खाद के संबंध में सहकारी बैंक मुख्यालय में बैठक का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक ने खाद के संबंध में बैठक में नहीं पहुंचने पर ललितपुर बीपैक्स समिति के सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से विभाग को पत्र भी लिख दिया है। इससे विभागीय कर्मचारियों व सचिवों में हड़कंप मच गया।
सहकारिता विभाग के डीआर अजीत कुमार बृहस्पतिवार को ललितपुर आए और उन्होंने इलाइट चौराहा के पास स्थित मुख्य सहकारी बैंक कार्यालय में खाद के संबंध में सहकारी अधिकारी, कर्मचारियों सचिवों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने समितियों पर खाद की स्थिति जानी और वितरण एवं स्टॉक के संबंध में सचिवों से आंकड़े लिए। उन्होंने जब ललितपुर में कलक्ट्रेट रोड पर स्थित बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति बीपैक्स के सचिव संदीप को पुकारा तो पता चला कि वह बैठक में आए ही नहीं थे। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और एआर को निर्देश दिए कि वह सचिव को तत्काल निलंबित करें। इसके साथ ही उन्होंने उक्त सचिव के निलंबन का पत्र भी लिख दिया। डीआर की इस कार्रवाई से सचिवों और विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने सहकारिता की योजनाओं के संबंध में और सहकारिता के अन्य कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जनपद में खाद के स्टॉक की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed