फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Secretaries' strike continues; DM deploys teams to oversee distribution across 10 committees.

Lalitpur News: सचिवों की हड़ताल जारी, डीएम ने टीम लगाकर 10 समितियों पर कराया वितरण

Wed, 28 Oct 2026 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Secretaries' strike continues; DM deploys teams to oversee distribution across 10 committees.
सोसायटी से खाद लेकर जाता किसान। स्त्रोत सूचना विभाग
ललितपुर-बिरधा। जनपद में सहकारी समितियों के सचिवों के हड़ताल को लेकर उपजा खाद वितरण के संकट को देखते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को टीमें गठित कर खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर अफसरों ने टीमें गठित कर 41 में से 10 समितियों पर मंगलवार को खाद वितरण कराया, खाद मिलते ही किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के चलते खाद वितरण बंद होने से परेशान किसानों को मंगलवार को कुछ राहत मिल गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और एआर कोऑपरेटिव अर्विन मेहर सिंह अचानक बिरधा स्थित बहुउद्देशीय सहकारी किसान समिति पर पहुंचे उन्होंने समिति के गोदाम में रखी डीएपी खाद का स्टॉक चेक किया और मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने टीम को लगाकर तत्काल डीएपी का वितरण चालू कराया। अधिकारियों के निर्देश पर समिति पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाद वितरण शुरू हुआ तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


किसान लाइन में लगाकर डीएपी खाद खरीदते नजर आए। किसानों ने बताया कि पलेवा के बाद बोआई के लिए डीएपी खाद की सख्त जरूरत थी, जो अब मिलने लगी है। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने किसानों से कहा कि अगर किसी किसान को डीएपी खाद से संबंधित कोई समस्या हो तो हमसे फोन के माध्यम से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति पर खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
इन समितियों पर टीम लगाकर किया गया डीएपी का वितरण
-इफ्को बाजार ललितपुर
इफ्को वाजार महरौनी
-कृषक सेवा केन्द्र सेवनीखुर्द राजघाट रोड ललितपुर
-पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र ललितपुर मंडी
-बुढ़वार संघ
-सहकारी समिति लागौन
-सहकारी समिति रोड़ा
-सहकारी समिति कल्यानपुरा
-सहकारी समिति ललितपुर
-सहकारी समिति पूराकलां
0000000000
फोटो-20
अधिकारियों के निर्देश पर आज खाद वितरण होने से काफी राहत मिल गई। अब समय पर बुवाई हो जाएगी।-दलू रजक, किसान बिरधा
0000000000000
फोटो-21
अगर आज डीएपी वितरण नहीं की जाती तो हमारा पलेवा किया हुआ खेत सूख गया होता लेकिन हमे आज खाद मिल जाने से कल बोहनी शुरू कर देंगे।-भरत सिंह यादव, किसान बैटना



000000000000000000
वर्जन
कृषक बंधु उक्त समितियों से खाद लेना शुरू कर दें, अन्य समितियों पर भी जल्द से जल्द खाद वितरण शुरू कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।-अर्विन मेहर सिंह,एआर कोऑपरेटिव
00000000
नोट डोंगराखुर्द का एक इंसेट और भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed