ललितपुर। जिला मलेरिया अधिकारी केएस सिंह यादव ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा, जिसमें स्वच्छता और मच्छरों से बचाव के लिए जानकारी व उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, सड़कों के किनारे उगे पेड़ व झाड़ियों को नियमित रूप से हटाना है। वह बुधवार को नगर पालिका परिषद सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक में बोल रहे थे।
अधिशासी अधिकारी निहाल चंद ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए जलभराव को रोकना व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आमजन मानस में संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम के लिए जन जागरूक अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, सफाई व खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जितेंद्र स्वरूप तिवारी, मलेरिया निरीक्षक, कनिष्ठ लिपिक अमित पाराशर, कंप्यूटर आपरेटर शमीम खान, जितेंद्र चंदेल, सुनील कुमार, स्वास्थ्य नायक संजय कुमार, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।