{"_id":"616c8a9e961e721f4b12ba5d","slug":"seasonal-dicease-scrub-tifus-lalitpur-news-jhs2068145131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक मिले पांच स्क्रब टाइफस और पांच लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक मिले पांच स्क्रब टाइफस और पांच लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज
विज्ञापन
hospital.jpg
- फोटो : hospital.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में मौसमी बीमारियों के साथ स्क्रब टायफस और लेप्टोस्पायरोसिस का प्रकोप भी बढ़ा है। यहां पर एक माह में लेप्टोस्पायरोसिस के पांच मरीज मिले और डेढ़ माह में स्क्रब टायफस के भी पांच मरीज जांच के दौरान पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सजगता से सभी संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मलेरिया विभाग की टीमों द्वारा संक्रमितों के क्षेत्र में लार्वानाशक दवा व साफ-सफाई कराई गई।
जिले में बीते माहों से बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन कई बीमारियों के मरीज सामने आ रहे हैं। बीते माहों से वायरल के लगातार मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीज भी पाए गए हैं। मरीजों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम लगातार सतत निगरानी कर रही है। मरीजों के मिलने की सूचना पर लार्वा नाशक दवा का स्प्रे कराया। साथ ही घरों में भी पायरेथ्रम का छिड़काव कराया। घरों के आस-पास साफ सफाई कराई गई। मरीजों के परिजनों से संपर्क किया गया। लेप्टोस्पायरोसिस के पांच मरीज मिले। इनमें तीन शहर में, एक तालबेहट व एक जखौरा में पाया गया। वहीं डेढ़ माह में स्क्रब टायफस के भी पांच मरीज जांच के दौरान पाए गए हैं। इनमें तीन शहर निवासी व दो ब्लॉक बिरधा अंतर्गत एक गांवों में पाए गए। हालांकि सभी मरीज स्वस्थ हैं।
जनपद में अब तक प्लेटोस्पायरोसिस के पांच मरीज मिले और स्क्रब टायफस के भी पांच मरीज जांच में पाए गए। सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। - के.एस.सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी