फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SDS defeated Pehalwan Gurudin team

क्रिकेट : एसडीएस ने पहलवान गुरुदीन टीम को हराया

Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
SDS defeated Pehalwan Gurudin team
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं क्रिकेट (बालक) प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। एसडीएस की टीम ने पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल को हराया। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में श्लोक व बालिका वर्ग में योगिता अव्वल रहीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने कहा कि बुधवार को प्रतियोगिताओं के अन्य मैच खेले जाएंगे।
क्रिकेट के फाइनल में एसडीएस एवं पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल के मध्य खेले गये मैच में एसडीएस ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग का फैसला लिया। पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल ने 61 रनों का लक्ष्य रखा। एसडीएस की ओर से सर्वाधिक 5 विकेट वरुण ने लिए। जवाबी बल्लेबाजी के लिए उतरी एसडीएस की टीम ने महज 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता रही। एसडीएस की ओर से सर्वाधिक 28 रन रिहान मंसूरी ने बनाए। निर्णायक संकेत, पवन, दिलजीत, मोंटू, अजरूद्दीन रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल वर्ग में श्लोक, शौर्य अग्रवाल, आरुष सिरवैया, बालिका वर्ग में योगिता, मान्या रावत, विधि जैन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग युगल में श्लोक राज व शौर्य अग्रवाल, सुमुख व यथार्थ, विवेक चौबे व अर्पित राजपूत, बालिका वर्ग में विधि जैन व पूजा अहिरवार, योगिता वर्मा व नीलम ठाकुर की जोड़ी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक सीताराम, दिव्या रिछारिया, संरेख चौरसिया, पार्थ, लक्ष्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में विजय कुमार, शिवम, बैनी जाॅय, 200 मीटर में विजय कुमार, शिवम, बैनी जाॅय, 800 मीटर में अनुज धनराज सिंह, ध्रुव राजपूत, साहिल सिंह, 1500 मीटर दौड़ में ध्रुव राजपूत, अनुज धनराज सिंह और बालिका वर्ग में जयंती, अर्चना, ममता, 200 मीटर में अर्चना राजा, ममता, संस्कृति, 800 मीटर में तान्या, इमरती, मुस्कान, 1500 मीटर दौड़ में तान्या, मुस्कान क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर चिकित्सा विभाग से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश भारती, डाॅ. मानसी चैरे, दिलाशा पाल, लक्ष्मण, मनोज, प्रिंस सक्सेना, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed