फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sdnshah nasal land area occupied by the stray

सदनशाह क्षेत्र की नजूल भूमि से हटेगा कब्जा

Wed, 12 Aug 2015 11:55 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सदनशाह क्षेत्र में बेशकीमती आराजी नंबर 555 और 514 से जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद अनाधिकृत रूप से कब्जा हटाने की तैयारी कर रहे हैं। इस जमीन पर लंबे समय से कब्जा चला आ रहा है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद की नजूल भूमि पर 24 जनवरी 1960 में 32 पट्टे आसपास के लोगों को दिए गए थे। यह पट्टे 3600 वर्ग फुट से लेकर विभिन्न आकार के थे, इसमें बाबा सदनशाह के 6 पट्टों को छोड़कर 26 पट्टों की नगर पालिका ने नीलामी करवाई। इसकी शर्तों के अनुसार संबंधित पट्टा धारक को उक्त भूमि को फ्री होल्ड कराने के बाद नियत अवधि तीस साल में नवीनीकरण कराना आवश्यक था। इन 26 पट्टे धारकों में से 13 पट्टे धारकों ने निर्माण कर लिया और कुछ शर्तों को भी पूर्ण कर लिया तथा वह निर्माण करके अपने को सुरक्षित मानने लगे।
विज्ञापन


बेशकीमती आराजी संख्या 555 में बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय के सामने स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस से लेकर इससे सटे भवन, सिंचाई विभाग की नहर, बाबा सदनशाह के मुख्य द्वार के सामने पड़ी जमीन शामिल है। करोड़ों रुपए कीमत की इस जमीन पर संबंधित पट्टे धारक ही कब्जा किए हुए हैं। पट्टे की शर्तों के अनुसार न तो उक्त भूखंड फ्री होल्ड कराया गया और न ही नवीनीकरण किया गया, जबकि 30 सालों में नवीनीकरण न होने की स्थिति में उक्त भूखंड नगर पालिका के हक में चला जाता है। यही हाल, आराजी नंबर 514 का है, जिसमें 5.66 एकड़ जमीन शामिल है। बाबा सदनशाह के बगल में लगी यह जमीन वर्तमान में गिन्नौट बाग के नाम से जानी जाती है। 0.45 एकड़ जमीन पर एक लंबी दीवार बनी हुई है। नगर पालिका की मांग पर प्रशासन ने उक्त बेशकीमती जमीन को खाली कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने 13 पट्टे धारकों को बेदखल करने व गिन्नौट बाग की जमीन से अनाधिकृत रूप से कब्जा हटाने के निर्देश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा को दिए। कब्जा नहीं हटाने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 448 के तहत मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। 
 

सार्वजनिक सड़क पर हो रहा कब्जा
ललितपुर। तालाबपुरा स्थित नृसिंह मंदिर के पीछे रहने वाले मुहल्लेवासियों ने सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है।

शिकायती पत्र में तालाबपुरा नृसिंह मंदिर के पीछे रहने वाले मुहल्लेवासियों ने बताया कि आवागमन के लिए 11 फुट का रास्ता बना है। यह रास्ता सैकड़ों भवन स्वामियों के लिए एक मात्र है। इस पर मुहल्ले के ही आधा दर्जन लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। मकानों का निर्माण पांच फीट सार्वजनिक जगह पर कब्जा करके किया जा रहा है। इससे सैकड़ों भवन स्वामियों के सामने निकलने की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर पुष्पेंद्र यादव, अफसर खां, हरगोविंद, सरमन, देवी रायकवार, मोहन सहरिया, राजकुमार, रवि यादव, हरीशंकर, लालचंद्र, वीरेंद्र यादव, नंदू सहरिया, श्रीराम यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed