फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scouts and guides the physical performances

स्काउट- गाइड ने किया शारीरिक कला का प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scouts and guides the physical performances
सैदपुर (ललितपुर)। सरस्वती मंदिर इंटर कालेज मड़ावरा में चल रही जनपद स्तरीय स्काउट- गाइड रैली में दूसरे दिन छात्र- छात्राओं ने शारीरिक कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्राथमिक उपचार, दल अभिलेख, मीनार, शारीरिक प्रदर्शन, गांठ बंधन, बिना बर्तन के भोजन बनाना, झांकी आदि के साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शाम को स्काउट व गाइड ने अग्नि प्रज्जवलित कर कैंप फायर का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद हास्य, व्यंग्य गीत, नाटक, लोकगीत, लोक नृत्य एवं राष्ट्रीय एकता, वन का महत्व, पर्यावरण प्रदूषण आदि से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय रैली में जिले के राजकीय इंटर कालेज ललितपुर, माताटीला, राबाइका ललितपुर, तालबेहट, महरौनी, वर्णी जैन इंटर कालेज, पीएन इंटर कालेज, दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, मर्दन सिंह इंटर कालेज तालबेहट, मदन मोहन इंटर कालेज गुढा, जिला परिषद इंटर कालेज पाली, सरस्वती मंदिर इंटर कालेज मड़ावरा,

शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी सहित 23 टीमों के 343 स्काउट-गाइड सहित 50 शिक्षिका - शिक्षिकाओं ने मिल-जुलकर नैतिक, चारित्रिक, सामाजिक और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान व्यक्तित्व निर्माण की इस रैली में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में स्काउट गाइड रैली के संयोजक /सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति, डा. ओपी शास्त्री, डा. जनक किशोरी शर्मा, डा. राजीव निरंजन, डा. एचकेएल वर्मा, मीना चौहान, सजन कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, इमरत लाल अहिरवार, ओमप्रकाश, जमुना प्रसाद, ओमप्रकाश पटेल, अबरार उद्दीन, गीता सोनी, सोनम शर्मा,


खुशनुमा, उमाकांत मौर्य, वेदप्रकाश प्रकाश श्रीवास्तव, कांशीराम निरंजन, रामकिशोर शुक्ला, विनीत कुमार, रमेश जैन, गुड्डू तिवारी, मानसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रियंका खरे, अरविंद सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed