फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scouts and Guides began to rally

स्काउट- गाइड रैली शुरू

Wed, 16 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides began to rally
सैदपुर (ललितपुर)। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय स्काउट- गाइड रैली का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


 मंगलवार को सरस्वती मंदिर इंटर कालेज मड़ावरा में रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला स्काउट कमिश्नर डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने स्काउट के जनक लार्ड वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। विशिष्ट अतिथि जिला गाइड कमिश्नर डा. जनक किशोरी शर्मा रहीं और अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त अध्यापक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने की। डा. शास्त्री ने कहा कि छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं कलात्मक अभिरुचियों में भाग लेना चाहिए, जिससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा एवं कलाएं उभरकर सामने आती हैं।


 जयशंकर द्विवेदी ने कहा कि स्काउट- गाइड का उद्देश्य मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाना है। डा. जनक किशोरी शर्मा ने गुरु और शिष्य के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम संजीवन प्रजापति, डा.एचकेएल वर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, नीलमा जैन, सुरेंद्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र जैन, कांशीराम निरंजन, रामकिशोर शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह यादव, भवानी शंकर, भगवान दास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed