{"_id":"c330a999be406e1db6bc9072d8da6755","slug":"scout-guide-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में प्रदर्शन करेंगी स्काउट गाइड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में प्रदर्शन करेंगी स्काउट गाइड की टीम
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। उप्र भारत स्काउट गाइड की मंडलीय रैली में जिले के
विज्ञापन
स्काउट गाइड ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाते हुए मंडल में पहला
स्थान पाया है। अब यह टीम वाराणसी में आयोजित प्रादेशिक रैली में प्रतिभाग
करेगी।
जिला जालौन के उरई मुख्यालय पर 19, 20 व 21 दिसंबर को मंडलीय रैली आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के नगर क्षेत्र की पांच टीमें और तहसील क्षेत्र की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया था। रैली में जिले के स्काउट गाइड ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर टीम को बनारस में आयोजित प्रादेशिक रैली में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया। रैली के साथ गए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट डा. राजीव कुमार निरंजन ने बताया कि स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक और विभिन्न तकनीकि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विजयी टीम के वापस आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव, जिला कमिश्नर स्काउट डा. ओमप्रकाश शास्त्री, जिला कमिश्नर गाइड डा. जनक किशोरी शर्मा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सजन कुमार शर्मा आदि ने सम्मानित किया। डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं अध्ययन के अतिरिक्त समाजसेवा और देश प्रेम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं, वे हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला रेंजर लीडर डा. मधुकांता समाधिया, प्रीति सिरौठिया, डा. मुकेश पंथ, डा. दीपक पाठक, जिला संगठन कमिश्नर गाइड मीना चौहान, ओमप्रकाश पटैरिया, पुष्पा, मो. तनवीर, गीता सोनी, खुशनुमा, अजय, रामकिशोर द्विवेदी उपस्थित रहे।