{"_id":"0d0cd7cf8a95ce04a8601b28f1a88c8c","slug":"science-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति की असीम संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति की असीम संभावनाएं
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज में दो दिवसीय जनपदस्तरीय बाल विज्ञान
विज्ञापन
प्रदर्शनी के अंतिम दिन शिक्षकों और विद्यार्थियों के स्वनिर्मित उत्कृष्ट
मॉडल चुने गए। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति की असीम
संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को विज्ञान में दिलचस्पी दिखाने के लिए
प्रेरित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि देश की तरक्की में विज्ञान का सबसे बड़ा हाथ है। आज जो भी नई तकनीक आ रही हैं, उनमें विज्ञान प्रत्यक्ष या अपरोक्ष से शामिल है। इस क्षेत्र में शोहरत के साथ पैसा भी बहुत है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी जताने को कहा।
समापन समारोह में उन्होंने शिक्षकों के साथ छात्रों को प्रोत्साहित किया, साथ ही चयनित मॉडलों की प्रशंसा की। इससे पहले उन्होंने छात्र-छात्राओं के स्वनिर्मित मॉडलों का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता अमित शुक्ला और सत्येंद्र शिवा ने मंडल स्तर के छात्रों का चयन किया।
स्वास्थ्य पोषण विषय पर राजकीय हाईस्कूल पठा के खिलान, आपदा प्रबंधन विषय पर शना और अना के मॉडल चुने गए। सीनियर संवर्ग में शिवानी, किरन, राजुल, निशा यादव और शिक्षक वर्ग में विकास कुमार, रूपाली साहू और प्रवीण रिछारिया के मॉडल चयनित हुए। संचालन जिला विज्ञान प्रदर्शनी के प्रभारी कोमल सिंह नरवरिया ने किया। अंत में प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।