फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   science exibition

विज्ञान के माडल प्रदर्शित किए

Mon, 19 Oct 2015 01:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
science exibition
ललितपुर। छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन




प्राचार्य डा. राजेंद्र प्रकाश ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न माडलों का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल के अंकों के आधार पर उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। क्रियाशील मॉडल में गौरव भटनागर एंड ग्रुप को प्रथम, शुभम पुरोहित एंड ग्रुप को द्वितीय और शेर सिंह एंड ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। अक्रियाशील मॉडलों में उसेर अहमद एंड ग्रुप को प्रथम, नीलम एंड शिवानी ग्रुप को द्वितीय, ममता और अंकिता ग्रुप को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पूना राजा प्रथम, प्रियंका पाखरे द्वितीय व महिमा विश्वकर्मा तृृतीय स्थान पर रहीं। छात्र धीरज ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम की वेशभूषा में उन्हीं के अंदाज में विचार व्यक्त किए, जिसकी उपस्थित को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन




 मुख्य अतिथि नेहरू महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि मिसाइल मैन के रूप में विख्यात डा. कलाम सदैव याद किए जाएंगे। इस मौके पर रामदास निरंजन, जाखलौन डिग्री कालेज के प्राचार्य राजवीर, किरण भास्कर, डा. अजय, नरेश निरंजन, सुनील विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार सेन आदि उपस्थित रहे। संचालन करुणाकर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed