फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Schools did not get gas connection, food being cooked on the stove

स्कूलों को नहीं मिले गैस कनेक्शन, चूल्हे पर पक रहा भोजन

Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Schools did not get gas connection, food being cooked on the stove
ललितपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे-मील उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने हर स्कूल के लिए रसोई गैस की सुविधा भी दे रखी है। बावजूद इसके जिले में करीब 141 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें चूल्हे पर मिड-डे मील पक रहा है। इनको आज तक गैस कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 1374 परिषदीय विद्यालय हैं। यहां मिड डे मील का विद्यार्थियों को दिया जाता है। खाना पकाने के लिए सरकार द्वारा रसोइयों की भी नियुक्ति की है। खाना बनाने के लिए सरकार ने सभी स्कूलों में रसोई गैस कनेक्शन देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन जिले में इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ। जिले में अभी भी ऐसे करीब 141 स्कूल ऐसे है, जिनमें अभी तक या तो रसोई गैस कनेक्शन नहीं दिया गया है या फिर कनेक्शन मिलने के बाद गैस सिलिंडर चोरी हो गए हैं। इस कारण से इन सभी स्कूलों में चूल्हे पर मिड-डे मील पकाया जा रहा है। इससे रसोइयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं चूल्हे पर खाना बनने से बच्चों को धुएं से दिक्कत होती है।
विज्ञापन

रसोइयों को नहीं मिल रहा मानदेय
सरकारी स्कूलों में संचालित होने वाली मिड डे मील योजना के तहत खाना पकाने वाली रसोइयों की हालत तो और भी खराब है। एक तरफ तो कुछ रसोइयों को चूल्हे पर धुआं के बीच खाना बनाने को मजबूर होना पढ़ रहा है। वहीं रसोइया मानदेय के लिये भी तरस रही हैं। जनपद में अनुसूचित जाति के रसोइयों को मार्च 2022 तक का मानदेय मिल चुका है। वहीं ओबीसी, जनरल व एसटी वर्ग वाले रसोइयों को नवंबर 2021 से मानदेय नहीं मिला है। इसके लिये यह रसोइया लगातार मानदेय दिलाए जाने की मांग भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से खुले में चूल्हे पर बन रहा खाना
बांसी (ललितपुर)। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा नंबर-तीन में भीषण गर्मी और शरीर जलाने वाली धूप में रसोइया काफी समय से खुले में चूल्हे पर भोजन बनाने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापिका उर्मिला पुलैया का कहना है कि वह विभागीय अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधि को अनेक बार अवगत कराया चुकी हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरकिशन झा ने कहा कि उनका जब से कार्यकाल शुरू हुआ, उससे पहले से ही विद्यालय में सिलिंडर और गैस चूल्हा नहीं है।

जनपद में कुछ विद्यालयों में रसोई गैस कनेक्शन नहीं है। वहां पर गैस कनेक्शन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। बजट राशि मिलते ही गैस कनेक्शन लिया जाएगा।- राम प्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed