फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Schools are not painted, student attendance is also low.

Lalitpur News: विद्यालयों की रंगाई-पुताई नहीं, छात्रों की उपस्थिति भी कम

Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Schools are not painted, student attendance is also low.
बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों से दो वित्तीय वर्षों के वित्तीय अभिलेख उपलब्ध कराने सहित मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन रोका, मानदेय काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह बीएसए रणवीर सिंह ने ब्लॉक जखौरा के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें विद्यालयों में कमियां मिलीं। शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहीं और छात्रों की उपस्थित भी कम रही। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
ब्लॉक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय खिरियाखुर्द बांसी का निरीक्षण करने को बीएसए दोपहर 12:50 बजे पहुंचे। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका रूचि सोनी का उपस्थिति पंजिका पर 29 अक्तूबर से चिकित्सीय अवकाश अंकित था लेकिन यह अवकाश ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं था। सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह अनुपस्थित थीं। विद्यालय की रंगाई-पुताई कई वर्षों से नहीं कराई गई थी। विद्यालय में मात्र पांच बच्चे ही उपस्थित थे। दोपहर 1:20 बजे प्राथमिक विद्यालय मुहारा का निरीक्षण किया। शिक्षामित्र मेहरवान और कमलेश कुमारी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। विद्यालय में मात्र 19 बच्चे थे। विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

दोपहर 1.55 बजे प्राथमिक विद्यालय कोड़रन (अडवाहा) का निरीक्षण करने बीएसए पहुंचे तो यहां कुल नामांकित 36 बच्चों के सापेक्ष 22 उपस्थित थे। विद्यालय के शौचालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मिले। तीनों विद्यालयों में मिली कमियों को लेकर इन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में प्राप्त धनराशि का ब्योरा तलब किया गया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़रन (अडवाहा) का निरीक्षण दोपहर 02:10 बजे किया। यहां अनुदेशक घनश्याम सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यालय में नामांकित 211 के सापेक्ष मात्र 41 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रभारी प्रधानाध्यापक अन्नपूर्णा गोस्वामी से बच्चों की उपस्थिति कम होने के संबंध में जानकारी ली तो उनके स्पष्ट उत्तर नहीं थे। बीएसए ने विद्यालय में मिली कमियों के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ अनुदेशक घनश्याम सिंह अनुपस्थित दिवस का मानदेय काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था को परखने के लिए चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें छात्रों की उपस्थिति कम मिलने के साथ-साथ अन्य कमियां पाई गईं। जिस पर प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। अनुपस्थित शिक्षक का एक दिन का वेतन रोकने और शिक्षामित्र, अनुदेशकों के अनुपस्थित दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। - रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed