{"_id":"6106fca38ebc3e84555c8ec7","slug":"schools-are-more-secure-rathen-then-mohalla-classes-lalitpur-news-jhs200944770","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहल्ला क्लास से ज्यादा सुरक्षित हमारे विद्यालय:राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहल्ला क्लास से ज्यादा सुरक्षित हमारे विद्यालय:राजेश
विज्ञापन
school.jpeg
- फोटो : school.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक वर्चुअल बैठक में मोहल्ला क्लास के संचालन को सही नहीं ठहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोहल्ला क्लास से ज्यादा विद्यालय सुरक्षित हैं।
कई वक्ताओं ने कहा कि जब शासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर विद्यालय भवन को संसाधन युक्त बनाया गया है तो ऐसी स्थिति में विद्यालय को छोड़कर अन्यत्र गांव में कहीं क्लास लगाना उचित नहीं है। कई शिक्षिकाओं के लिए भी अनेक प्रकार से क्लास संचालन करने में असहजता का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने आरोप लगाया कि विद्यालयों के निरीक्षण के नाम पर सुधारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाते हुए शिक्षकों का केवल आर्थिक शोषण किया जा रहा है। विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों में किसी का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है तो किसी का एक माह का वेतन रोका जा रहा है। बिरधा एवं जखौरा ब्लॉक में किए गए निरीक्षण में कार्रवाई का पत्र बीएसए कार्यालय द्वारा निर्गत कर दिया गया। ब्लॉक तालबेहट के विद्यालयों का निरीक्षण हुए लगभग पांच दिन व्यतीत हो चुके हैं लेकिन अभी तक कार्यालय द्वारा कोई भी कार्रवाई का पत्र निर्गत नहीं किया गया है। यदि निर्धारित समयावधि में धनराशि निरीक्षणकर्ता तक नहीं पहुंचती है तो कार्रवाई के लिए आख्या बीएसए कार्यालय प्रेषित कर दी जाती है।
विज्ञापन
जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों की चयन वेतनमान, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षकों का वेतन निर्धारण, चयन वेतनमान स्वीकृत हेतु यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्रियों द्वारा आरोप लगाया गया कि कराया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में तैनात समस्त कर्मी प्रतिदिन पूरे समय उपस्थित नहीं रहते हैं। बीआरसी कार्यालयों में अस्थाई रूप से संबद्ध शिक्षक, अनुदेशक आदि को तत्काल उनके मूल विद्यालय भेजा जाए। संघ के कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष पुस्तकों का उठान कोई भी शिक्षक नहीं करेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना तिवारी ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन अवशेष हेतु पत्र बीएसए कार्यालय से निर्गत कराते हुए उनके अवशेष का भुगतान कराने की मांग की है। प्रभारी कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन ने सदस्यता बुक, सदस्य सूची एवं सदस्यता धनराशि जमा कर दूसरी सदस्यता बुक प्राप्त कर लेने को कहा। बैठक में रक्षपाल सिंह बुंदेला, माधव सिंह यादव, अशोक श्रीवास, कृष्ण कुमार पाठक, लक्ष्मी निगम, आलोक गुप्ता, राकेश प्रकाश शुक्ला, विनोद कुशवाहा, रमेश कुमार झा, सुनील कौशिक आदि उपस्थित रहे।