{"_id":"6009d9968ebc3e319536896f","slug":"school-management-abused-for-not-fee-lalitpur-news-jhs1866748183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की फीस जमा नहीं करने पर अभिभावक से अमर्यादित व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की फीस जमा नहीं करने पर अभिभावक से अमर्यादित व्यवहार
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्टेशन रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं के एक बच्चे की फीस जमा नहीं करने पर स्कूल प्रबंधक द्वारा अभिभावक से अमर्यादित व्यवहार करने और बच्चे की कॉपी फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित अभिभावक ने कोतवाली पहुंचकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी दीपक कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र श्लोक कुमार स्टेशन रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह अपने बच्चे की टेस्ट कॉपी जमा करने के लिए स्कूल गया, तो उसे प्रबंधक द्वारा मना कर दिया गया और कहा कि पहले फीस जमा करो फिर कॉपी जमा होगी, जिस पर उसने कहा कि वह बच्चे की फरवरी माह की फीस जमा कर देंगे, तो प्रबंधक ने टेस्ट कॉपी उसके मुंह पर दे मारी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि किसी सरकारी स्कूल में पढ़ाओ। जब उसने हाथ जोड़कर ऐसा कहने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। यह देख वहां मौजूद उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया और वह वहां से चला गया। दीपक ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधक के व्यवहार से वह मानसिक तनाव में है और उसकी कई लोगों के सामने बेइज्जती की गई है, जिससे उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। पीड़ित अभिभावक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से आरोपी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-------------
यह विद्यालय की टेस्ट कॉपी जमा करने आए थे, बच्चे की फीस जमा नहीं थी। इस पर टीचर ने कहा कि एप्लीकेशन दे दो और व प्रबंधक साइन करेंगे तो हम कॉपी ले लेंगे। इस पर यह (अभिभावक) ऑफिस आए और गलत बोलते हुए कॉपी टेबिल पर फेंक दी। मैने कहा कि इस तरह से काम नहीं होगा, प्रक्रिया से होगा, एप्लीकेशन पास कराओ। इस पर अभिभावक ने बाहर जाकर अभद्रता की। पति पत्नी दोनों स्कूल आए थे, लेकिन पति ही उससे मिलने ऑफिस आए थे। मैंने किसी के साथ कोई अभद्र भाषा का प्रयोग या व्यवहार नहीं किया है।
विज्ञापन
कपिल अग्रवाल, स्कूल प्रबंधक