{"_id":"5d696e0f8ebc3e0173475ac9","slug":"school-land-was-hot-issue-in-board-meeting-lalitpur-news-jhs1469508101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में विद्यालय की जमीन पर कब्जा छाया रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में विद्यालय की जमीन पर कब्जा छाया रहा
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में पाली के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया गया। एक पार्क बनाने के नाम पर सहमति बन गई।
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। वार्ड दो के पार्षद छोड़कर सभी पार्षद उपस्थित रहे। अपने- अपने वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव रखे। इन पर सर्वसम्मति बन गई। बैठक में पाली में एक पार्क बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर उपजिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर जिम्मेदारी निभा रहे हैं जिससे चेयरमैन एवं पार्षदों ने पाली में चल रहे अवैध कब्जों, जिसमें सरकारी जमीन पर भी चल रहे कब्जों को प्रमुखता से उठाया ।
नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय की पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। इस पर अवैध निर्माण कार्य होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव लिखे जाते हैं, काम नहीं होता
पाली। बोर्ड बैठक में वार्ड दो के पार्षद जब नहीं पहुंचे तो उनसे जानकारी ली गई। पार्षद प्रवीण पांडेय ने बताया कि ऐसी मीटिंग में जाने से क्या फायदा, जहां केवल प्रस्ताव लिखे जाते हों। हकीकत में काम के रूप में नहीं बदल पाते।