{"_id":"25c21ed404057797e4a1dd33992f664e","slug":"school-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रामजी की निकली सवारी...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रामजी की निकली सवारी...’
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम पेश किए।
स्कूल समूह की प्रेसीडेंट शालिनी भार्गव ने देवी सरस्वती, महारानी लक्ष्मीबाई और पं. रामनारायण शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रधानाध्यापक संजीव नामदेव ने सत्र 2014-15 की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। द स्पार्क्स आफ ग्लोरी का भव्य मंचन किया गया। पीसी और नर्सरी के शिशुओं ने ‘रामजी की निकली सवारी...’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने माखन चोर, कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों ने ग्लोरी आफ मेवाड़ महाराणा प्रताप, कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने महाभारत, कक्षा छह के बच्चों ने ग्लोरी आफ आर्म्ड फोर्सेस, कक्षा सात के विद्यार्थियों ने अकबर द ग्रेट और कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने ग्लोरी आफ माडर्न इंडिया विषयों पर रोचक एवं मनमोहन प्रस्तुतियां दी।
विद्यालय समूह की अध्यक्ष ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दिव्यांशी निरंजन, अर्थ जैन, अक्षरा सिंह, यशी जैन, अभिषेक निरंजन, अमीषा निरंजन, संस्कृति सोनी व देवांश प्रजापति को स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र व ब्लेजर्स, एकेडमिक ब्लूस संस्कृति सोनी, पलक श्रीवास्तव, अदिति सिंह, अदिति कौशल व प्रांकुर दुबे को ब्लेजर्स और कक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले 29 विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध तंत्र ने स्कूल ड्राइवर कपूरचंद कुशवाहा को उनकी 10 वर्ष की सेवा के लिए नकद राशि से सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका इमेज का विमोचन किया। कार्यक्रम में राजेंद्र पटेल, अनुभव तिवारी और युवराज बुंदेला ने दर्शकों का मनोरंजन किया। संचालन प्रांकुर दुबे, पलक श्रीवास्तव, अदिति सिंह, संस्कृति सोनी और वसुधा दुबे ने किया। कार्यक्रम का मंच निर्देशन विद्यालय समन्वयक राजेंद्र सिंह ने किया।