{"_id":"21f73451879eb7af2af938cd20c498ed","slug":"scholarships-2-332-pupils-missing-records-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति: 2,332 विद्यार्थियों का रिकार्ड गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति: 2,332 विद्यार्थियों का रिकार्ड गायब
ब्यूरो ललितपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण मामले में दो हजार से अधिक आवेदनों का रिकार्ड गायब होने से कालेजों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। विभाग में पिछले साल दस हजार से अधिक फार्म अग्रसारित किए गए थे, लेकिन सिर्फ चार हजार से अधिक छात्रों के फार्म ही रिन्युअल किए गए हैं। ऐसे में समूचे वजीफा वितरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।
छात्र-छात्राओं को शुल्क में रियायत देने और शैक्षिक सामग्री खरीदने में सपोर्ट देने के उद्देश्य से स्कूल और कालेजों में हर साल छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है। अब फार्म ऑनलाइन भरे जाने लगे हैं। इसमें एक बार नामांकित होने के बाद छात्रों के रिन्युअल की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे छात्रों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़े, जो छात्र वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रवेश लेते हैं, उनसे ही नवीन फार्म भरवाए जाते हैं।
वर्ष 2014-15 में 10,650 आवेदन पत्र भरे गए थे। इस लिहाज से इतनी ही संख्या में ही फार्म रिनुअल किए जाने थे। लेकिन, इस साल सिर्फ 4,283 फार्म ही अग्रसारित किए गए हैं। इस तरह 6,615 छात्र- छात्राओं के फार्मों का रिन्युअल नहीं किया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में सर्वाधिक नवीन आवेदन पत्र 6,828 भरे गए हैं। वहीं, 2,332 फार्मों का रिकार्ड नहीं मिल रहा है, जिससे गत वर्ष के छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति राशि वितरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों का ब्योरा भेजकर उसका सत्यापन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है।
अठारह कालेजों का नहीं मिल रहा रिकार्ड
ललितपुर। आदिनाथ कालेज आफ एजूकेशन महर्रा, दीवान प्रताप सिंह इंटर कालेज सैदपुर, जीआईसी जखौरा, जीआईसी ललितपुर, जीआईसी बार, पालीटेक्निक तालबेहट, पालीटेक्निक ललितपुर, आईटीआई, किसान इंटर कालेज बिरधा, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, पीएन इंटर कालेज ललितपुर, एसडीएस ललितपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, दीपचंद चौधरी महाविद्यालय, सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी, ठाकुर रघुवीर सिंह एजूकेशन सिलावन और वर्णी जैन इंटर कालेज का छात्रवृत्ति संबंधी रिकार्ड नहीं मिल रहा है।
यह है हाल
किसान इंटर कालेज बिरधा में कक्षा ग्यारह में 1,900 सीटें हैं। इनमें 520 नवीन छात्रों के फार्म अग्रसारित हुए हैं, जबकि रिन्युअल एक भी नहीं किया गया है। कक्षा बारह में 1,811 सीट हैं। इनमें 347 के आवेदन अग्रसारित किए गए हैं, जबकि 385 फार्मों का रिन्युअल हुआ है। इस तरह कक्षा बारह में कुल 732 फार्म रिन्युअल किए गए हैं। कमोवेश यही स्थिति अन्य कालेजों की है।