{"_id":"6101bf108ebc3e584e2f269d","slug":"scholarship-required-75-percent-attandence-lalitpur-news-jhs2006409186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थित रहने वाले छात्रवृत्ति के होंगे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थित रहने वाले छात्रवृत्ति के होंगे पात्र
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद शिक्षक
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक हुई। इसमें सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष छात्रवृत्ति के आवेदनों में जो कमियां रह गई थीं उन्हें विद्यालय दूर कराएं। बताया गया कि इस सत्र में छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए वहीं छात्र पात्र हैं, जिनकी ऑनलाइन या कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति पूर्ण होगी।
विज्ञापन
पूर्वदशम छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा तैयार करने के लिए बुलाई गई बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि शासन की मंशानुसार छात्रवृत्ति का डाटा तैयार किया जाना है। विद्यालयों में छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र 10 अगस्त तक अपना डाटा पोर्टल पर फीड करा दें। छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के तीन दिवस के भीतर आवेदन की त्रुटियां दूर करने का कार्य किया जा सकता है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने कहा कि विद्यालय पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए प्रोत्साहित करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति के आवेदन भरने के लिए शासन द्वारा जो भी समयावधि निर्धारित की गई है, विद्यालय उस पर कड़ाई से अनुपालन करें। इस मौके पर विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।